Trending News

गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय

पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत का पहला मैच बांग्लादेश से

मौजूदा चैंपियन भारत हीरो पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में अभियान का आगाज पहले दिन बांग्लादेश के खिलाफ 27 अक्टूबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में मैच से करेगा। पाकिस्तान के सुरक्षा कारणों का बहाना बना आखिरी वक्त पर टूर्नामेंट से हटने पर बांग्लादेश को टूर्नामेंट में शामिल किया गया।

मौजूदा चैंपियन भारत हीरो पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में अभियान का आगाज पहले दिन बांग्लादेश के खिलाफ 27 अक्टूबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में मैच से करेगा। पाकिस्तान के सुरक्षा कारणों का बहाना बना आखिरी वक्त पर टूर्नामेंट से हटने पर बांग्लादेश को टूर्नामेंट में शामिल किया गया। भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा पांच बार 2011, 2016, 2018 (पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता), 2022, 2024 खिताब जीते है। भारतीय पुरुष बेशक पंजाब के हॉकी प्रेमी दर्शकों के सामने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी छक्का जड़ने उतरेगी।

27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक तक खेले जाने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में एशियाई खेलों की चैंपियन भारत और वहां उपविजेता रही मलेशिया, कांस्य पदक विजेता जापान, दक्षिण कोरिया, चीन व बांग्लादेश सहित कुल छह टीमें शिरकत करेंगी। टूर्नामेंट के सभी लीग मैच 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों सेमीफाइनल 4 नवंबर को, फाइनल व तीसरे स्थान का मैच 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर स्टेडियम में खेले जाएगा। पांच बार का और मौजूदा चैंपियन भारत पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में खिताब बरकरार रखने उतरेगा।

टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली सभी छह टीमें राउंड रॉबिन लीग में एक दूसरे से खेलेंगी। हर टीम लीग चरण में पांच पांच मैच खेलेगी। लीग चरण की समाप्त पर शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करेंगी। भारत 27 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करने के बाद 29 अक्टूबर को चीन,  30 अक्टूबर को जापान , 1 नवंबर को मलयेशिया तथा 2 नवंबर को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा। भारत के सभी लीग मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होंगे। टूर्नामेंट तीन रेस्ट डे(आराम के दिन) 28 अक्टूबर, 31 अक्टूबर व 3 नवंबर हैं और इन तीनों कोई मैच नहीं होंगे।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 के कार्यक्रम की घोषणा से इसके लिए रोमांच और बढ़ गया है। हम एशिया भर से इसमें शिरकत करने आ रही टीमों का स्वागत करते हैं। हमें इस टूर्नामेंट बेहतरीन हॉकी देखने को मिलने की उम्मीद है।’

हॉकी इंडिया के महासचिव  भोलानाथ सिंह ने कहा, ‘पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी पंजाब 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ इसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। हॉकी इंडिया को इसमें शिरकत करने वाली टीम की मेजबानी और पंजाब के जोश व मेहमान नवाजी दिखाने का फख्र है। हमें रोमांचक और कड़े मैचों वाले टूर्नामेंट की उम्मीद है। हमें उम्मीद है यह टूर्नामेंट हॉकी प्रेमियों को और हॉकी के और करीब लाएगा। यह टूर्नामेंट को सर्वोच्च स्तर पर खेलने का मौका भी मुहैया कराएगा।’

YuvaSahakar Team