Trending News

एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं

रेलवे NTPC ग्रेजुएट भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू

भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दो चरण शामिल होंगे। CBT-1 में जनरल अवेयरनेस, मैथमैटिक्स और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा

Published: 11:29am, 08 Oct 2026

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार RRB की आधिकारिक आवेदन वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

CEN 06/2026 के तहत रेलवे में कुल 3548 ग्रेजुएट पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2750 रिक्तियां गुड्स ट्रेन मैनेजर के पद के लिए हैं।

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

रेलवे NTPC ग्रेजुएट भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी।

भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दो चरण शामिल होंगे। CBT-1 में जनरल अवेयरनेस, मैथमैटिक्स और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। CBT-2 में जनरल अवेयरनेस से 50, मैथमैटिक्स से 35 और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 35 सवाल होंगे। इस चरण में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों चरणों की परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

CBT-2 में सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मेडिकल जांच और अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इन पदों पर वेतन भी आकर्षक है। चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर का पद पे लेवल-6 में है, जिसका शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये है। वहीं गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पे लेवल-5 के पद हैं और इनका शुरुआती बेसिक पे 29,200 रुपये है। इसके अलावा उम्मीदवारों को रेलवे के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST, एक्स-सर्विसमैन, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। अन्य सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। CBT-1 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार शुल्क का रिफंड दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को पूरी फीस वापस की जाएगी, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 500 रुपये में से 400 रुपये वापस किए जाएंगे।

रेलवे NTPC ग्रेजुएट भर्ती 2026 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क तथा अन्य शर्तों की जांच कर लें। आवेदन प्रक्रिया केवल आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से पूरी करें।

YuvaSahakar Desk