Trending News

एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं

हैदराबाद में कैंपस खोलेगी यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर, अगस्त 2027 से प्रवेश की तैयारी

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर यानी CU Denver को हैदराबाद में डिग्री प्रदान करने वाला कैंपस स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC से लेटर ऑफ इंटेंट मिला है

University of Colorado Denver, Hyderabad Campus


Published: 15:34pm, 08 Oct 2026

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर यानी CU Denver को हैदराबाद में डिग्री प्रदान करने वाला कैंपस स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC से लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य अगस्त 2027 से पहले बैच में छात्रों का प्रवेश शुरू करना है।

प्रस्तावित हैदराबाद कैंपस में शुरुआत में बिजनेस, कंप्यूटिंग, इंजीनियरिंग और एनालिटिक्स जैसे उच्च मांग वाले क्षेत्रों में पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। दूसरे वर्ष से अन्य कार्यक्रमों के लिए भी UGC से मंजूरी मांगी जाएगी।

कैंपस का अकादमिक मॉडल विषय आधारित पढ़ाई के साथ व्यावहारिक और अनुभव आधारित शिक्षा पर केंद्रित होगा। छात्रों को केवल विषय ज्ञान ही नहीं, बल्कि कार्यस्थल में उपयोगी कौशल विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा। इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों के ज्ञान को वास्तविक समस्याओं के समाधान में इस्तेमाल करने की तैयारी कराई जाएगी।

विश्वविद्यालय के अनुसार, पाठ्यक्रमों को उद्योग और रोजगार बाजार की जरूरतों से जोड़ा जाएगा। छात्र CU Denver के अमेरिका स्थित शैक्षणिक नेटवर्क से भी जुड़े रहेंगे।

1973 में स्थापित CU Denver में करीब 14,000 छात्र पढ़ते हैं और इसके 100 से अधिक देशों में एक लाख से ज्यादा पूर्व छात्र हैं। विश्वविद्यालय को उच्च शोध गतिविधि वाली R1 रिसर्च संस्था के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

हैदराबाद कैंपस भारत में CU Denver का पहला डिग्री प्रदान करने वाला परिसर होगा और विश्वविद्यालय के अनुसार यह तेलंगाना में किसी विदेशी विश्वविद्यालय का पहला कैंपस भी होगा। यह पहल NEP 2020 के बहुविषयक शिक्षा, अंतरराष्ट्रीयकरण और करियर रेडीनेस जैसे लक्ष्यों के अनुरूप विकसित की जा रही है।

Jitendra