Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

Ola-Uber की बढ़ी मुश्किलें, Android और iOS यूज़र्स को अलग-अलग किराए पर CCPA ने भेजा नोटिस

CCPA ने नोटिस जारी कर भारत में ग्राहकों से उनके मोबाइल फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर अलग-अलग दरें वसूलने के आरोप में दोनों कंपनियों से जवाब मांगा है

Published: 12:54pm, 24 Jan 2025

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ओला (Ola) और उबर (Uber) को नोटिस भेजा है। यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की गई है, जिनमें कहा गया कि Android और iOS यूजर्स से एक ही राइड (Ride) के लिए अलग-अलग किराया लिया जा रहा है।

23 जनवरी को केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री (Minister Of Consumer Affairs) प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सीसीपीए (CCPA) के माध्यम से ओला और उबर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मोबाइल फोन के मॉडल (iPhone और Android) के आधार पर किराए में भेदभाव के आरोपों को लेकर दिया गया है।”

आपको बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दिखाया गया कि उबर ने एक ही रूट पर आईफोन पर एंड्रॉइड के मुक़ाबले ज़्यादा किराया लिया। इसके बाद ओला के खिलाफ भी ऐसी ही शिकायतें सामने आईं, जहां यूजर्स ने बताया कि आईफोन पर किराया ज़्यादा था।

जोशी ने इस व्यवहार को “अनुचित व्यापार प्रथा” और उपभोक्ताओं के पारदर्शिता के अधिकार का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ता शोषण के मामले में “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाती है और सीसीपीए को मामले की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया है।

हालांकि, उबर ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वे ग्राहक के फोन के मॉडल के आधार पर किराया तय नहीं करते और हम सीसीपीए के साथ सहयोग कर रहे हैं ताकि इस ग़लत-फ़हमी को दूर किया जा सके।

YuvaSahakar Desk

Recent Post