Trending News

एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराया एशियन गेम्स में भारत ने 6 मेडल जीते अमित शाह आज ANTF सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मु गुजरात में 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी रोजगार कुंभ: सीएम योगी आज 3,567 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र यूपी में 34 IAS अफसरों का ट्रांसफर, हरदोई-मुरादाबाद समेत कई जिलों के DM बदले एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराया एशियन गेम्स में भारत ने 6 मेडल जीते अमित शाह आज ANTF सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मु गुजरात में 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी रोजगार कुंभ: सीएम योगी आज 3,567 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र यूपी में 34 IAS अफसरों का ट्रांसफर, हरदोई-मुरादाबाद समेत कई जिलों के DM बदले

भारतीय पुरुष हॉकी की श्रीलंका पर बड़ी जीत में जुगराज,अभिषेक व दिलप्रीत की हैट्रिक

भारत का असल इम्तिहान द.कोरिया व जापान के खिलाफ

ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह के चार और स्ट्राइकर अभिषेक नैन  व दिलप्रीत सिंह की शानदार हैट्रिक की बदौलत मौजूदा चैंपियन भारत ने गोल वर्षा जारी रखते हुए श्रीलंका को कावासाकी जुको स्टेडियम काकामिगहारा (जापान) में एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी में पूल ए मैच में मंगलवार को 16-1 से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए सबसे सुखद बात यह रही कि उसके लिए आठ अलग अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। भारत ने अपना अभियान कमजोर इंडोनेशिया पर 13-1 से इकतरफा जीत से शुरू किया था। भारत ने अपने पूल में शुरू के दो मैच में 29 गोल किए हैं और मात्र दो गोल खाए हैं।
भारत की तरह मेजबान जापान और दक्षिण कोरिया ने अपने अपने शुरू के दोनों मैच जीते हैं और तीनों के ही समान रूप से छह छह अंक हैं। बावजूद इसके भारत अपने मजबूत गोलअंतर के चलते अपने पूल में शीर्ष पर है। भारत का असल इम्तिहान अब अपने पूल में अगले दो मैचों में 24 सितंबर को दक्षिण कोरिया औार 26 सितंबर को मेजबान जापान से होगा हालांकि उसे अपना अंतिम पूल मैच बांग्लादेश के खिलाफ 28 सितंबर को खेलना है। भारत को अपने पूल ए में शीर्ष पर रहने के लिए अपना विजय अभियान जारी रख कर खासतौर पर दक्षिण कोरिया और  जापान से अगले दोनों मैच जीतने होंगे।
विजेता भारत के लिए ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह (दसवें,21 वें, 43, 53 वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर और पेनल्टी स्ट्रोक पर दो दो गोल किए जबकि  अभिषेक नैन (दसवें ,16 वें, 48 वें मिनट) व  दिलप्रीत सिंह (21 वें , 38, 55  वें मिनट) ने मैदानी गोल कर अपनी अपनी हैट्रिक पूरी की।  साथ ही भारत के लिए कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह (15 वें  व 44 वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो, मंदीप सिंह(पांचवें मिनट), सुखजीत सिंह (28वें मिनट), मनप्रीत सिंह (30 वें मिनट),  विवेक सागर प्रसाद (34 वें मिनट) ने एक एक मैदानी गोल किया। पराजित श्रीलंका की ओर से इकलौता गोल चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के पांचवें मिनट में सुरेश रत्नायक ने भारत की रक्षापंक्ति की क्षणिक भूल का लाभ उठाकर दागा।
मंदीप सिंह ने मैच के चौथे मिनट में जर्मनप्रीत सिंह के पास पर गोल कर भारत का मैच के  पांचवें मिनट में गोल कर खाता खोला। जुगराज सिंह ने पांच मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर और अभिषेक नैन ने अगले ही मिनट बढ़िया मृदानी गोल कर चार मिनट बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर और अगले ही मिनट अभिषेक ने मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 5-0 से आगे कर दिया। जुगराज सिंह ने 21 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अपना मैच का दूसरा कर भारत को 6-0 से फिर सुखजीत सिंह और मनप्रीत सिंह के मैदानी गोल तक भारत हाफ टाइम तक 8-0 आगे था।

YuvaSahakar Desk