भारत मेजबान जापान के खिलाफ अपने पहले और इकलौते टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को हारते हारते मात्र दो रन से जीत गया। बारिश के चलते 20-20 ओवरों का यह क्रिकेट मात्र पांच-पांच ओवरों का कर दिया गया। टी20 क्रिकेट विश्व चैंपियन भारत और जापान के बीच कोई मुकाबला ही नहीं माना जा रहा था। बारिश के चलते मैच को पांच-पांच ओवरों का किए जाने के चलते भारत के जीतने के बावजूद एक बार फिर यह बात साबित हो गई कि क्रिकेट रोचक अनिश्चितताओं का खेल है।
भारत ने टॉस जीत का सानो इंटरनैशनल क्रिकेट मैदान पर जापान में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश से प्रभावित इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में चार विकेट पर मात्र 32 रन बनाए। भारत के लिए मैन ऑफ द’मैच घोषित किए गए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 गेंद खेल कर सबसे ज्यादा 16 रन और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सात गेंद खेल कर 9 रन बनाए । जापान के सबसे कामयाब गेंदबाज 17 बरस के बाएं हाथ के स्पिनर चार्ली हारा हाइंज (2/17) के पहले ओवर की पांचवीं लेग स्टंप पर पड़ कर घूमी गेंद पर अभिषेक शर्मा (0 रन, 5 गेंद) को स्वीप करने की कोशिश में शॉर्ट फाइन लेग पर सुगाया स्लैटर ने कैच लपक लिया भारत ने पहला विकेट 7 रन पर खो दिया।
ऑफ स्पिनर इब्रोहिम ताकाहाशी के पहले और पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन (9 रन) को फ्लाइट से छका कर इतो डेविस के हाथों कैच कराया। इशान किशन ( 3 रन, 6 गेंद) इतो डेविस की गेंद को उड़ाने की कोशिश में बोल्ड हो गए और भारत ने तीसरा विकेट तीसरे ओवर में 14 रन पर खोया। कप्तान श्रेयस अय्यर (16) को चार्ली हारा हाइंज की ऑफ पर पड़ कर बाहर की ओर घूमी गेंइ पद श्रेयस ने तनायामा को पारी की अतिम पूर्वगेंद पर कैच थमा दिया और भारत ने चौथा विकेट 32 खो दिया।
बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल 2-0-7-0 की कसी हुई गेंदबाजी और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (2/13) जापान को पांच ओवर में तीन विकेट पर 30 रन पर रोक कर भारत को दो रन से रोमांचक जीत दिला दी। जापान के सलामी बल्लेबाज लेकलन लामामोतो लेक (1 रन, 4 गेंद) को इशान इशान किशन ने रनआउट कर दिया और जापान ने पहला विकेट दो रन पर खो दिया। ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने इब्राहिम ताकाहाशी (4 रन , 3 गेंद, एक चौका) को उड़ाने के फेर में रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया और जापान ने दूसरा विकेट दूसरे ओवर में सात रन पर खो दिया। सुंदर ने अपने दूसरे व आखिरी व पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान व सलामी बल्लेाज केंडल काडोवाकी फ्लेमिंग (12 रन, 12 गेंद, एक चौका) को यश ठाकुर के हाथों कैच करा उसका स्कोर तीन विकेट पर 25 रन कर भारत को राहत दिलाई। बेंजामिन इतो डेविस 8 गेंद खेल कर 9 और विकेटकीपर शिराय पैटमोर 3 गेंद खेल कर दो रन बनाकर अविजित रहे। अक्षर पटेल ने अपने दूसरे व पारी के आखिरी ओवर में मात्र पांच रन देकर भारत को मैच जिता दिया।


