Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 से 10 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म

शिक्षकों को 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा

Published: 12:31pm, 21 Sep 2026

बिहार में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण (General Transfer) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तारीख में बदलाव किया है। अब राज्य के शिक्षक 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होनी थी।

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की है। यह बदलाव बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत किया गया है।

1 अक्टूबर को जारी होगी स्कूलवार रिक्तियों की सूची

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार समायोजन और पारस्परिक स्थानांतरण (Mutual Transfer) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 अक्टूबर को विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों की सूची जारी की जाएगी। इस सूची में स्कूलों में उपलब्ध शिक्षक पदों की जानकारी दी जाएगी।

रिक्तियों की सूची जारी होने के बाद शिक्षक उपलब्ध पदों के आधार पर अपने पसंदीदा स्कूलों का चयन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान शिक्षक अपनी वरीयता के अनुसार स्कूलों को क्रम में रख पाएंगे।

4 से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन

शिक्षकों को 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस दौरान वे अपनी पसंद और वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुनकर सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने शिक्षकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

12 अक्टूबर से शुरू होगी सूची और आपत्ति की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद स्थानांतरण से जुड़ी अगली प्रक्रिया शुरू होगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच सूची का प्रकाशन, आपत्ति या अपील और प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

YuvaSahakar Desk