Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

कर्नाटक जेल विभाग में 869 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA), बेंगलुरु ने कर्नाटक कारागार एवं सुधार सेवा विभाग में भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है

KEA Announces 869 Vacancies for Jailer, Warder and Instructor Posts


Published: 11:27am, 21 Sep 2026

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA), बेंगलुरु ने कर्नाटक कारागार एवं सुधार सेवा विभाग में भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत जेलर, वार्डर, वार्डर सह नर्सिंग और द्वितीय श्रेणी शिक्षक/प्रशिक्षक ग्रेड-II के कुल 869 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सामान्य रूप से 20 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार पात्र श्रेणियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी। लिखित परीक्षा 21 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और सहनशक्ति परीक्षण से गुजरना होगा।

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। जेलर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री जरूरी है। समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, अपराधशास्त्र और सुधारात्मक प्रशासन से संबंधित डिग्रीधारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। वार्डर के लिए एसएसएलसी या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। प्रशिक्षक ग्रेड-II के लिए एसएसएलसी के साथ संबंधित तकनीकी ट्रेड में डिप्लोमा या प्रमाणपत्र आवश्यक है। वार्डर सह नर्सिंग पद के लिए एसएसएलसी के साथ प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र जरूरी होगा।

कन्नड़ भाषा की योग्यता भी अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने एसएसएलसी में कन्नड़ पहली या दूसरी भाषा के रूप में पढ़ी है, उन्हें अलग परीक्षा नहीं देनी होगी।

आवेदन शुल्क सामान्य एवं 2A, 2B, 3A, 3B श्रेणी के लिए ₹750, जबकि एससी, एसटी, श्रेणी-1, पूर्व सैनिक और तृतीय लिंग उम्मीदवारों के लिए ₹500 निर्धारित किया गया है। आवेदन केवल KEA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

Jitendra