Trending News

PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की जारी DUSU इलेक्शन 2026: छात्र संघ चुनाव की वोटिंग शुरू UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 480 पदों पर होगी भर्ती PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की जारी DUSU इलेक्शन 2026: छात्र संघ चुनाव की वोटिंग शुरू UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 480 पदों पर होगी भर्ती

UPPSC PCS मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 812 पदों के लिए कुल 2297 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू चरण के लिए किया गया है

Published: 11:24am, 18 Sep 2026

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद घोषित इस रिजल्ट में 812 रिक्त पदों के सापेक्ष 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए प्रोविजनली क्वालीफाई किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल हजारों उम्मीदवार परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जो अब समाप्त हो गया है। आयोग ने परिणाम ऑनलाइन पीडीएफ के रूप में जारी किया है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 812 पदों के लिए कुल 2297 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू चरण के लिए किया गया है। वहीं, दो ऐसे पद हैं जिनके लिए साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा और उनका परिणाम अंतिम चयन सूची के साथ घोषित किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई होना अंतिम चयन नहीं है। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।

रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Result सेक्शन में उपलब्ध Combined State/Upper Subordinate Services (Mains) Examination-2025 के परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर खोजकर इंटरव्यू के लिए अपनी पात्रता की पुष्टि कर सकते हैं।

आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि इंटरव्यू की तिथियों की घोषणा अलग से की जाएगी। ऐसे में सभी सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें।

YuvaSahakar Desk