Trending News

PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की जारी DUSU इलेक्शन 2026: छात्र संघ चुनाव की वोटिंग शुरू UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 480 पदों पर होगी भर्ती PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की जारी DUSU इलेक्शन 2026: छात्र संघ चुनाव की वोटिंग शुरू UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 480 पदों पर होगी भर्ती

ऋषभ पंत और हार्दिक पांडया को वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की वन डे टीम में नहीं मिली जगह

नबी और नमन वन डे टीम में नए चेहरे, रवींद्र जडेजा वन डे टीम में लौटे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की भारत की वन डे टीम में जगह बरकरार, बुमराह को दिया गया आराम।

दिल्ली के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ताओं ने मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों और पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए बुधवार रात घोषित टीमों में एक बार फिर जगह नहीं दी है। ऋषभ पंत के साथ सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांडया की फिटनेस को लेकर अभी चिंताओं के चलते 27 सितंबर से वेस्ट इंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन वन डे मैचों की सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में शामिल नहीं किया है। सदाबहार अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी का शुभमन गिल की अगुवाई वाली वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में भारतीय टीम में जगह बरकरार रखना साफ संकेत है कि ये दोनों 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामिबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप का अहम हिस्सा हैं।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोट के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी 20 मैचों की सीरीज से वापसी करने और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए जाने के बाद उनके कार्यभार प्रबंधन के मद्देनजर उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वन डे मैचों और पांच वन डे मैचों की सीरीज के लिए आराम ही दिया गया हैं हालांकि आधिकारिक रूप से इस बाबत कुछ नहीं कहा गया है। दोनों स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के भारत की एशियाई खेलों में खेलने वाली टीम में व्यस्त रहने के चलते मजबूरन चयनकर्ताओं ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा को वापस भारत की टीम में शामिल करने के साथ सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी को एशियाई खेलों की टीम से हटा कर वन डे टीम में शामिल किया है।
नए चेहरों के रूप में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर और जम्मू -कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारत की वन डे क्रिकेट टीम शामिल किया।
अजित आगरकर की अगुआई वाली सीनियर क्रिकेट चयन समिति ने यहां बुधवार देर रात वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वन डे और पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के साथ रणजी चैंपियन जम्मू कश्मीर के खिलाफ  ईरानी ट्रॉफी कप 2026-27 के 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर में खेले जाने वाले पांच  दिन के मैच के लिए शेष भारत की टीम की भी घोषणा की और इसकी कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी है। पसलियों में खिंचाव के चलते लेग  स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के चलते उनके बाहर होने पर नीतिश रेड्डी को  वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की वन ँडे टीम में शामिल किए जाने के बाउ एशियाई खेलों के लिए घोषित भारतीय टी 20 टीम से हटा कर  उनकी जगह लेग  उत्तर प्रदेश के लेग स्पिन ऑलराउंडर विप्राज निगम को एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
ऋषभ पंत को बाहर रखने पर सवाल, टीम के चयन में गिल की चली
 ऋषभ पंत करीब दो बरस से भारत की वन डे क्रिकेट टीम से बाहर हैं और वह अब भारत की केवल टेस्ट टीम का हिस्सा है। भारत की वन डे टीम में नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज उपकप्तान केएल राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर के लिए चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत की बजाय ध्रुव जुरैल को तवज्जो देते हुए टीम में चुना है। ऋषभ पंत की बजाय ध्रुव जुरैल को चुना जाना तब किसी के गले के नहीं उतरता जब श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन व ऑलराउंडर अक्षर पटेल भारत के लिए इस दौरान एशियाई खेलों की टीम में शामिल किए जाने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऋषभ पंत भारत के लिए आखिरी वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेले थे। लगता है भारत की वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वन डे मैचों की सीरीज में कप्तान शुभमन गिल की ही चली है और इसी का नतीजा है कि ऋषभ पंत को नजर अंदाज कर ऑलराउंडर के नाम नमन धीर वन डे टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि बीच के ओवरों में ऋषभ पंत  स्पिनरो के खिलाफ छक्के -चौके जड़ उनकी लय बिगाड़ कर भारत की पारी को रफ्तार देने का जो दम रखते हैं वह न तो ध्रुव जुरैल में है न ही नमन धीर में। ऋषभ पंत ने भारत के लिए वन डे में अपनी अंतिम पारी 2022 में मैनचेस्टर में दो छक्कों और 16 चौकों की मदद से 125 रन की खेली थी और उनकी इस पारी से टीम ने सीरीज जीती थी।
चयनकर्ता हालांकि इसके लिए तर्क दे सकते हैं कि 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामिबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप के लिए वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वन डे मैचों की सीरीज नए खिलाड़ियों को आजमाने का मौका है।
हार्दिक पांडया को फिटनेस साबित करने के लिए दस ओवर फेंकने होंगे
हार्दिक पांडया के हालांकि इसी हफ्ते फिट घोषित किए जाने की उम्मीद है लेकिन बताया यह जा रहा है कि राष्ट्रीय चयन समिति तभी उन्हें भारत की वन डे टीम में शामिल करेगी जब वह दस ओवर गेंदबाजी कर अपनी पूरी मैच फिटनेस साबित करें। हालांकि अभी हार्दिक पांडया अभ्यास के दौरान छह ओवर ही गेंदबाजी कर रहे है। एशियाई खेलों के लिए  चुनी गई टीम में शामिल तेज गेंदबाज यश ठाकुर और विप्राज निगम की जगह वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में दिल्ली के रफ्तार के रफ्तार के सौदागर मयंक यादव व प्रिंस यादव को शामिल किया गया और साथ ही आगे टीम इंडिया के व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम के चलते जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

वरुण चक्रवर्ती एशियाड के लिए बाहर, निगम टीम में

वरुण चक्रवर्ती जापान साइड स्ट्रेन (मांसपेशी में खिंचाव) के चलते जापान के खिलाफ टी 20 मैच और एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हो गए हैं उनकी जगह सीनियर पुरुष चयन समिति ने वरुण चक्रवर्ती की जगह विप्राज निगम को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया है। नीतिश कुमार रेड्डी को पहले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया और उन्हें उससे हटा लिया गया और अब वह वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मचों की सीरीज में भारत की टीम में खेलते दिखेंगे।
जापान के खिलाफ इकलौते टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए अपडेटेड भारतीय टीम है – श्रेयस अय्यर(कप्तान), तिलक वर्मा(उपकप्तान), अभिषेक शर्मा , वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई,जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विप्राज निगम।
ऋषभ पंत ईरानी कप मैच में शेष भारत के कप्तान
ऋषभ पंत भारत की मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों और पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में जगह नहीं पा सके लेकिन उन्हें  रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ईरानी ट्रॉफी मैच के लिए शेष भारत की टीम की कप्तानी सौंपी गई है। ऋषभ पंत के साथ इसमें उनके दिल्ली के साथ सनत सांगवान और आयुष दुसेजा को भी शेष भारत की टीम में जगह दी गई है।
शेष भारत की ईरानी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच के लिए टीम – ऋषभ पंत (कप्तान विकेटकीपर), सरफराज खान (उपकप्तान), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी,  समरन रविचंद्रन , मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), अनुकूल राय, आयुष दुसेजा, आर्यन पांडे। *फिट घोषित किए जाने पर खेलेंगे।
भारत की वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर-उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, नमन धीर।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतिश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के तीन वन डे का कार्यक्रम
तारीख                        स्थान
27 सितंबर             तिरुवनंतपुरम
30 सितंबर             गुवाहाटी
3 अक्टूबर             न्यू चंडीगढ़

टी20 मैचों का कार्यक्रम
6 अक्टूबर                     लखनउ
9 अक्टूबर                     रांची
11 अक्टूबर                   इंदौर
14 अक्टूबर                   हैदराबाद
17 अक्टूबर                   बेंगलुरु

YuvaSahakar Team