Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

NCRTC Recruitment 2026: नमो भारत परियोजना में 67 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर तक करें

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी

Published: 09:00am, 12 Sep 2026

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नमो भारत (RRTS) परियोजना के संचालन और रखरखाव से जुड़े पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। विज्ञापन संख्या 32/2026 के तहत कुल 67 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ncrtc.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती पर्यवेक्षक-I और कनिष्ठ अनुरक्षक (Junior Maintainer) के विभिन्न तकनीकी पदों के लिए निकाली गई है। पर्यवेक्षक-I के पदों पर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल और ऑपरेशन शाखाओं में नियुक्तियां होंगी, जबकि कनिष्ठ अनुरक्षक के लिए इलेक्ट्रिकल, फिटर, आरएसी और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में पद उपलब्ध हैं।

पर्यवेक्षक-I के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है। वहीं कनिष्ठ अनुरक्षक के पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र जरूरी होगा। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। सबसे बड़ी राहत यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

वेतन की बात करें तो पर्यवेक्षक-I के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 37,000 से 1,15,000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा, जबकि कनिष्ठ अनुरक्षक के लिए 18,250 से 59,200 रुपये तक वेतन निर्धारित किया गया है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। संभावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा नवंबर या दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

YuvaSahakar Desk