Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

एक दशक में उच्च शिक्षा नामांकन में 31.5 प्रतिशत की वृद्धि

भारत में उच्च शिक्षा का दायरा पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उच्च शिक्षा में कुल छात्र नामांकन 2014–15 के 3.42 करोड़ से बढ़कर 2023–24 में लगभग 4.5 करोड़ हो गया

Female Participation and GER Surge as India Expands Higher Education Access


Published: 11:36am, 31 Aug 2026

भारत में उच्च शिक्षा का दायरा पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उच्च शिक्षा में कुल छात्र नामांकन 2014–15 के 3.42 करोड़ से बढ़कर 2023–24 में लगभग 4.5 करोड़ हो गया। यानी दस वर्षों में करीब 31.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इस विस्तार के साथ ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो यानी GER में भी सुधार हुआ है। 2014–15 में उच्च शिक्षा का GER 23.7 प्रतिशत था, जो 2022–23 में 29.5 प्रतिशत और 2023–24 में बढ़कर 30 प्रतिशत पहुंच गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 2035 तक उच्च शिक्षा में GER को 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

संस्थानों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन के अनुसार, देश में विश्वविद्यालयों की संख्या 2014–15 के 760 से बढ़कर 2023–24 में 1,289 हो गई। इसी अवधि में कॉलेजों की संख्या 38,498 से बढ़कर 48,246 और स्टैंडअलोन संस्थानों की संख्या 12,276 से बढ़कर 15,221 हो गई।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव महिला शिक्षा में दिखाई देता है। महिला नामांकन 1.57 करोड़ से बढ़कर 2.24 करोड़ पहुंच गया, जो करीब 42.2 प्रतिशत की वृद्धि है। जेंडर पैरिटी इंडेक्स भी 0.92 से बढ़कर 1.08 हो गया।

सामाजिक समावेशन के मोर्चे पर भी प्रगति दर्ज हुई है। कुल नामांकन में SC छात्रों की हिस्सेदारी 13.44 प्रतिशत से बढ़कर 15.5 प्रतिशत, ST छात्रों की 4.8 से 6.4 प्रतिशत और OBC छात्रों की हिस्सेदारी 32.8 से बढ़कर 40.1 प्रतिशत हो गई।

STEM शिक्षा में भी वृद्धि हुई है। विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित में नामांकन 91.5 लाख से बढ़कर लगभग 1.02 करोड़ हो गया। ये आंकड़े संकेत देते हैं कि भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था अब केवल आकार में नहीं, बल्कि पहुंच और भागीदारी के स्तर पर भी विस्तार कर रही है।

Jitendra