वावर (बेल्जियम),
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत के 16 वें एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में मेजबान से यहां शुक्रवार का हार अपना अभियान आठवें स्थान पर समाप्त करने पर कहा कि बेशक दोनों टीमें बेशक इससे बेहतर स्थान की हकदार थी। हरमनप्रीत सिंह ने कहा,‘हमारी भारतीय टीम ने शुक्रवार को दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम के खिलाफ उसके घर में सातवें आठवें स्थान के मैच में बढ़िया प्रदर्शन किया। हम बेल्जियम से निर्धारित समय में तीन तीन की बराबरी के बाद उससे शूटआउट में 3-4 से हार गए।अब हमारा लक्ष्य है कि यहां विश्व कप की गलतियों से सबक लेकर बेशक एक पखवाड़े के बाद शुरू होने वाले एशियाई खेलों में बढ़िया प्रदर्शन कर स्वर्ण जीत कर 2028 के लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करना है। हमने किसी एक मैच में नहीं बल्कि पूरे विश्व कप में रक्षापंक्ति में गलतियां की और हमें इसका खामियाजा भुगतना पडा। यह हमारी हॉकी यात्रा का हिस्सा है। हमने बेल्जियम के खिलाफ शूटआउट में हारने के बावजूद उसके खिलाफ दमदार खेल दिखाया। हमारी टीम को रक्षापंक्ति की गलतियां भारी पड़ी। हमारा इस विश्व कप में आठवें स्थान पर रहना यह सबक है कि आप दुनिया की बड़ी टीमों के खिलाफ रक्षापंक्ति में जरा भी ढील दिखाएंगे तो आपको इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हम बतौर टीम ही जीतते हैं और जब हम हारे तो भी हम बतौर टीम इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। हमें डिफेंस में शारीरिक रूप से और मजबूत दिखानी होगी। डिफेंस में हमें पहले से आखिरी मिनट तक पूरी मुस्तैदी दिखानी होगी। बड़े टूर्नामेंट में मैच जीतने के लिए जरा भी ढील भारी पड़ सकती है। मनप्रीत सिंह को चोट लगी और सात आठ टांके आए हैं और वह जल्दी ही पूरी तरह फिट हो जाएंगे।’
एशियाई खेलों में मजबूत खेल दिखान होगा : फुल्टन
वहीं भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने कहा,‘ हमारा और बेल्जियम का लक्ष्य इस मैच को जीत विश्व कप में अपना अभियान जीत के साथ खत्म करना था। हमने खेल के रूख के उलट पहले गोल किया। बेल्जियम ने लगातार दो गोल कर बढ़त ली। हमने जीवट और मजबूत खेल दिखा कर फिर वापसी की। आखिरी के तीनों क्वॉर्टर में हमने बढ़िया खेल दिखा कर वापसी की हरमनप्रीत के निर्धारित समय में दो गोल से अच्छी वापसी की भले ही हम शूटआउट में हार गए। हमें एशियाई खेलों में मजबूत खेल दिखाना होगा।‘


