Trending News

गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: 1599 पदों पर आवेदन शुरू, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

इस भर्ती के तहत फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, प्लंबर, वायरमैन और अन्य कुल 25 ट्रेड्स में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा

Published: 11:44am, 27 Aug 2026

रेलवे में करियर की शुरुआत करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR) ने बड़ा मौका दिया है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) भुवनेश्वर ने 2026-27 सत्र के लिए 1599 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org पर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, प्लंबर, वायरमैन और अन्य कुल 25 ट्रेड्स में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सबसे बड़ी राहत यह है कि भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची से किया जाएगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना और संबंधित ट्रेड में NCVT मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का 10वीं या ITI का परिणाम लंबित है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 15 सितंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST, महिला और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार प्रशिक्षण के साथ मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

YuvaSahakar Desk