Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

UPTET 2026 का रिजल्ट घोषित: प्राइमरी में 80.07% और अपर प्राइमरी में 71.85% अभ्यर्थी सफल

UPTET 2026 का आयोजन 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिनों में पांच शिफ्टों में किया गया था

Published: 10:48am, 27 Aug 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार प्राइमरी स्तर पर 80.07% और अपर प्राइमरी स्तर पर 71.85% अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

प्राइमरी और अपर प्राइमरी का परिणाम

प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) स्तर की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 5,71,435 सफल घोषित किए गए। वहीं अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) स्तर पर 10,57,021 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 7,59,513 अभ्यर्थी पात्र घोषित हुए।

60 जिलों में 955 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

UPTET 2026 का आयोजन 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिनों में पांच शिफ्टों में किया गया था। परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो शिफ्ट तथा 4 जुलाई को एक शिफ्ट में संपन्न हुई।

आयोग ने बताया कि बहु-शिफ्ट परीक्षा होने के कारण परिणाम तैयार करने में विज्ञापन में निर्धारित तुलनात्मक मूल्यांकन (Normalization) प्रक्रिया अपनाई गई। इस वर्ष कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने UPTET के लिए पंजीकरण कराया था।

कार्यरत शिक्षकों का प्रदर्शन भी बेहतर

परीक्षा में शामिल कार्यरत शिक्षकों का सफलता प्रतिशत भी उल्लेखनीय रहा।

  • प्राइमरी स्तर: 1,22,405 में से 93,387 शिक्षक सफल (76.29%)
  • अपर प्राइमरी स्तर: 1,46,394 में से 1,13,384 शिक्षक सफल (77.45%)

ऐसे देखें रिजल्ट

अभ्यर्थी अपना UPTET 2026 परिणाम उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

YuvaSahakar Desk