Trending News

गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय

IIT BHU में 55 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 24 सितंबर तक होंगे आवेदन

अभ्यर्थी 24 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक SAMARTH पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

Published: 10:00am, 27 Aug 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT BHU) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। संस्थान प्रशासनिक, तकनीकी, पुस्तकालय, इंजीनियरिंग और राजभाषा कैडर में कुल 55 रिक्त पदों को भरेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 24 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक SAMARTH पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती में सबसे अधिक 21 पद जूनियर सुपरिटेंडेंट के लिए हैं, जबकि जूनियर तकनीशियन के विभिन्न ग्रुप में कुल 26 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट के 2, सहायक अभियंता के 2, जूनियर इंजीनियर के 3 और कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी का 1 पद शामिल है।

जूनियर सुपरिटेंडेंट पद के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री, संबंधित कार्य अनुभव तथा एमएस वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट का ज्ञान आवश्यक है। जूनियर तकनीशियन पदों के लिए संबंधित विषयों में 55 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है, जबकि डिप्लोमा धारकों के लिए कुछ पदों पर एक वर्ष का अनुभव अनिवार्य रहेगा। जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान में डिग्री या डिप्लोमा, सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिग्री या डिप्लोमा के साथ निर्धारित अनुभव तथा कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी के लिए हिंदी में स्नातक और हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद का तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है।

आवेदन शुल्क समूह-बी के पदों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 500 रुपये तथा समूह-सी के पदों के लिए 250 रुपये लिया जाएगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्रता पूरी करने से चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार सुनिश्चित नहीं होगा। आवश्यकता के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, प्रस्तुति, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए जा सकते हैं। अंतिम चयन अभ्यर्थियों की योग्यता, अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk