रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडर ग्रेजुएट (UG) भर्ती परीक्षा 2026 के CBT 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ ही विभिन्न रेलवे रीजन की जोन वाइज कट-ऑफ भी घोषित कर दी गई है। CBT 1 में सफल उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण CBT 2 परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका आयोजन 17 सितंबर 2026 से किया जाएगा।
रिजल्ट PDF में जारी हुए क्वालिफाई उम्मीदवारों के रोल नंबर
RRB द्वारा जारी रिजल्ट PDF में केवल उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं, जिन्होंने सेकेंड स्टेज CBT के लिए क्वालिफाई किया है। उम्मीदवार अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट और कट-ऑफ PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे में कुल 3,058 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क जैसे पद शामिल हैं।
CBT 2 के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब आएगा?
CBT 2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिल सकेगी। वहींए डमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले संबंधित RRB की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
इन रेलवे जोन में इतना रहा कट–ऑफ
अलग-अलग रेलवे जोन और पदों के अनुसार कट-ऑफ अलग रही है। अहमदाबाद रीजन में अनारक्षित वर्ग के लिए कैटेगरी-1 का कट-ऑफ 75.75113 और कैटेगरी-3 का 75.27870 रहा। बिलासपुर में कैटेगरी-1 का कट-ऑफ 78.72228, कैटेगरी-2 का 75.89560 और कैटेगरी-3 का 77.38513 दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ रीजन में कैटेगरी-2 का कट-ऑफ 84.94557, कैटेगरी-3 का 84.08904 और कैटेगरी-4 का 85.80144 रहा। गोरखपुर में कैटेगरी-1 का कट-ऑफ 82.61633, कैटेगरी-2 का 85.55678 और कैटेगरी-3 का 83.40928 दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरपुर में कैटेगरी-1 का कट-ऑफ 82.82026 और रांची में कैटेगरी-1 का 83.10119 तथा कैटेगरी-3 का 83.52696 रहा।
CBT 2 परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग
CBT 2 परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें जनरल अवेयरनेस से 50, गणित से 35 और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 35 प्रश्न शामिल होंगे। पूरी परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।


