Trending News

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष PM मोदी ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल होंगे राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष PM मोदी ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल होंगे

बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी 24 घंटे मुफ्त में ले सकेंगे शिक्षकों की मदद, JEE एवं NEET की भी मिलेगी पाठ्य सामग्री

बिहार सरकार ने छात्रों की स्कूली पढ़ाई से लेकर उच्च शिक्षा तक मदद पहुंचाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एक ओर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप शुरू किया गया है, वहीं सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता पहले की तरह जारी रहेगी।

Bihar Vidya Saathi App Launched


Published: 16:45pm, 24 Aug 2026

बिहार सरकार ने छात्रों की स्कूली पढ़ाई से लेकर उच्च शिक्षा तक मदद पहुंचाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एक ओर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप शुरू किया गया है, वहीं सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता पहले की तरह जारी रहेगी।

बिहार विद्या साथी ऐप के माध्यम से छात्रों को 24 घंटे मुफ्त लाइव शिक्षक की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार शिक्षक चुनकर वन-टू-वन बातचीत कर सकेंगे और पढ़ाई से जुड़ी शंकाओं का समाधान पा सकेंगे।

पहले चरण में राज्य के 38 जिलों के 700 स्कूलों में करीब 3 लाख छात्रों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए लगभग 75 हजार शिक्षकों का नेटवर्क तैयार किया गया है। कक्षा 9 और 10 के सभी विषयों तथा कक्षा 11 और 12 के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को लाइव सहायता मिलेगी।

ऐप पर बिहार बोर्ड की पढ़ाई के साथ JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए AI आधारित डिजिटल अध्ययन सामग्री भी मुफ्त उपलब्ध होगी। छात्र अपनी गति से पढ़ाई और अभ्यास कर सकेंगे।

इसी बीच स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की अधिकतम राशि घटाकर दो लाख रुपये किए जाने की खबरों पर भी सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को 4 लाख रुपये तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पहले की तरह मिलता रहेगा।

सरकार का कहना है कि आर्थिक कमी या बेहतर मार्गदर्शन का अभाव किसी छात्र की पढ़ाई में बाधा नहीं बनना चाहिए। बिहार विद्या साथी से डिजिटल मार्गदर्शन और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से आर्थिक सहायता को जोड़कर राज्य सरकार स्कूली शिक्षा से उच्च शिक्षा तक छात्रों के लिए मजबूत सहायता व्यवस्था तैयार करने की कोशिश कर रही है।

Jitendra