Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

PNB के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर बिनोद कुमार बने इंडियन बैंक के MD & CEO, अशोक चंद्रा को PNB की जिम्मेदारी

बिनोद कुमार ने PNB में मुख्य महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट क्रेडिट), क्षेत्रीय प्रबंधक और दुबई अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र में पीएनबी संचालन के सीईओ सहित विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया है.

Published: 15:04pm, 17 Jan 2025

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर बिनोद कुमार (Binod Kumar) अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें इंडियन बैंक (Indian Bank) का MD & CEO बनाया गया है. बिनोद कुमार ने नया पदभार भी ग्रहण कर लिया है. इसके साथ ही अशोक चंद्रा (Ashok Chandra) को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है. उन्होंने भी पदभार ग्रहण कर लिया है.

केनरा बैंक (Canara Bank) के कार्यकारी निदेशक चंद्रा ने PNB के MD और CEO के रूप में अतुल कुमार गोयल का स्थान लिया है. 55 वर्षीय बिनोद कुमार को को तीन साल का कार्यकाल दिया गया है और प्रदर्शन समीक्षा के बाद वे दो साल तक के लिए सेवा विस्तार के पात्र होंगे. इसके साथ ही 57 वर्षीय अशोक चंद्रा को भी 3 साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है.

बिनोद कुमार ने PNB में मुख्य महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट क्रेडिट), क्षेत्रीय प्रबंधक और दुबई अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र में पीएनबी संचालन के सीईओ सहित विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया है. उन्होंने 1994 में पीएनबी में प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में अपना बैंकिंग करियर शुरू किया और नवंबर 2022 में उन्हें कार्यकारी निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया.

अशोक चंद्रा ने अपना बैंकिंग कैरियर सितम्बर 1991 में तत्कालीन कॉर्पोरेशन बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में शुरू किया था. चंद्रा नवंबर 2022 में केनरा बैंक में कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल हुए थे. उन्होंने डिजिटल बैंकिंग और सूचना प्रौद्योगिकी, रणनीति और योजना, विपणन और जनसंपर्क, वित्तीय समावेशन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME), खुदरा संपत्ति, कृषि और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों सहित विभिन्न कार्यक्षेत्रों की देखरेख की.

YuvaSahakar Desk