Trending News

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन FCRA विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति में भेजने का प्रस्ताव लोकसभा से पास मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत कर्नाटक में विधानसभा सत्र की रणनीति पर मुख्यमंत्री आज मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन FCRA विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति में भेजने का प्रस्ताव लोकसभा से पास मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत कर्नाटक में विधानसभा सत्र की रणनीति पर मुख्यमंत्री आज मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे

UPSSSC ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती, 9 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

योग्य अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

Published: 09:30am, 12 Aug 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुधन प्रसार अधिकारी यानी Livestock Extension Officer के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1251 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी और इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 29 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का जीव विज्ञान विषय के साथ 10+2 यानी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास दो वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना भी जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी।

भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्नपत्र हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है, जबकि गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक यानी 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पे लेवल-5 के अनुसार 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

UPSSSC की इस भर्ती के तहत कुल 1251 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें पशुधन प्रसार अधिकारी के 1248 पद शामिल हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 500, ईडब्ल्यूएस के लिए 124, ओबीसी के लिए 345, एससी के लिए 254 और एसटी वर्ग के लिए 25 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा Livestock Extension Officer के स्पेशल/बैकलॉग के तहत 3 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ऐसे अभ्यर्थी जो निर्धारित शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और UPSSSC PET की पात्रता पूरी करते हैं, वे आवेदन की तारीख शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और पात्रता समेत सभी जरूरी शर्तों की जांच कर लें।

YuvaSahakar Desk