Trending News

गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय

हॉकी एसोसिएशन ओडिशा ने जीता हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी खिताब

ओडिशा ने रोमांचक फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश को 2-1 से हराया

मनदीप करकेटा और दीपक प्रधान के एक एक गोल से हॉकी एसोसिएशन ओडिशा ने हॉकी मध्य प्रदेश को 16 वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 के रोमांचक फाइनल में कोयम्बटूर में शनिवार रात 2-1 से हरा कर खिताब जीत लिया। उपविजेता हॉकी मध्य प्रदेश के लिए इकलौता गोल सुहेल अली ने दागा।

मनदीप करकेटा ने फाइनल के दूसरे ही मिनट में गोल कर ओडिशा का खाता खोला।हॉकी मध्य प्रदेश ने जमकर संघर्ष कर गोल के मौके बनाए लेकिन ओडिशा की रक्षापंक्ति की मजबूत दीवार को भेदने में नाकाम रही। दोनों ही टीमें मिडफील्ड में नियंत्रण और डी के भीतर गेंद को गोल में डालने के लिए संघर्ष करती दिखीं। सुहेल अली ने तीसरे क्वॉर्टर के सातवें मिनट में गोल कर अंतत: मध्य प्रदेश को एक एक की बराबरी दिला दी। कप्तान दीपक प्रधान ने मैच के 45 वें गोल कर ओडिशा को 2-1 से आगे कर दिया। मध्य प्रदेश ने बराबरी पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी लेकिन ओडिशा ने अपने किले की मजबूती से चौकसी कर अपनी बढ़त  बरकरार रख कर फाइनल जीतने के साथ हॉकी  इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी खिताब जीत लिया।

पंजाब ने जीता कांसा : कप्तान जर्मन सिंह (34 वें 36 वें मिनट) व चरणजीत सिंह (52 व 53 वें मिनट) के दो दो तथा गुरविंदर सिंह (11 वें मिनट) व अजय पाल सिंह (41 वें मिनट) के एक एक गोल से पजाब ने हॉकी झारखंड को तीसरे स्थान के मैच में 6-3 से हरा कर कांसा जीता। पराजित पतराज हासा (33वें, 40 वें अैर 56 वें मिनट) की हैट्रिक भी हॉकी झारखंड को हार से नहीं बचा सकी।

YuvaSahakar Desk