Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

खाईदम चानू महिला जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में होंगी भारत की कप्तान

मिडफील्डर खाईदम शिलिमा चानू मोकी, चीन में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाले एएचएफ महिला जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तान होंगी। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने इस साल के शुरू में नए कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में महिला जूनियर हॉकी एशिया कप के लिए गहन तैयारी की है।

Published: 17:24pm, 06 Aug 2026

मिडफील्डर खाईदम शिलिमा चानू मोकी चीन में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाले एएचएफ महिला जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तान होंगी। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने इस साल के शुरू में नए कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में महिला जूनियर हॉकी एशिया कप के लिए गहन तैयारी की है। महिला जूनियर हॉकी एशिया कप की तैयारी के लिए भारतीय जूनियर टीम हाल ही में इंग्लैंड का दौरा किया और इसके बाद ही वहां तैयारी कर चीन में इसमें शिरकत करने जा रही है।

इंग्लैंड के दौरे से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अहम मौका मिला और जूनियर महिला हॉकी एशिया कप के लिए बहुत अहम बातें सीखने को मिलीं। जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में एशिया की प्रमुख जूनियर टीमों के खिलाफ खेलने भारत की जूनियर खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। यह टूर्नामेंट एशियाई हॉकी की अगली पीढ़ी को तैयार करने का अहम टूर्नामेंट है। मैचों का कार्यक्रम और इसके पूल की घोषणा जूनियर महिला हॉकी एशिया कप के शुरू होने से पहले की जाएगी।

खुद को एशिया की सर्वश्रेष्ठ जूनियर टीमों के खिलाफ आंकने का मौका : व्हाइट

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच टिम व्हाइट ने कहा, ‘जूनियर महिला हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय जूनियर टीम में स्थान पाने के लिए दिखाई प्रतिबद्धता और जीवट पर मुझे गर्व है। बीते कुछ महीनों से भारत की इन जूनियर खिलाड़ियों में अपने खेल को हर तरह बेहतर करने के लिए शिद्दत से मेहनत की है। मैंने इस दौरान इन खिलाड़ियों को बतौर टीम और खिलाड़ी विकसित होते देखा है। मैं चाहता हूं कि हमारी टीम की खिलाड़ी इस मौके को पूरी तरह भुनाते हुए अपने सपनों को साकार करें।  जूनियर महिला हॉकी एशिया कप हमारे लिए अपने बड़े लक्ष्यों को हासिल करने की यात्रा में खुद को एशिया की जूनियर सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ आंकने का अहम मौका है। मुझे अपनी टीम की खिलाड़ियों की प्रतिभा और जीवट पर पूरा भरोसा है। हमारी टीम हर मैच में पूरे विश्वास और अनुशासन के साथ खेलने उतर कर भारत का गौरव बढ़ाएंगे।’

जूनियर महिला हॉकी एशिया कप 2026  के लिए टीम 

गोलरक्षक : निधि, इंजिल हर्षा रानी मिंज

रक्षापंक्ति : पूजा साहू, सुप्रिया, पूजा मलिक, पर्वती टोपनो, मधु।

मध्यपंक्ति : खाइदम शिलिमा चानू (कप्तान), तनुजा टोपो, बिनिमा धन, रोशनी ऐंद, गीता यादव

अग्रिम पंक्ति : ललरिनपूई, पूर्णिमा यादव, सुखवीर कौर, कृष्णा शर्मा, सानिका चंद्रकांत माणे, मधु सिदर
वैकल्पिक खिलाड़ी : एफ ललबियाकसियामी, तनुश्री दिनेश काडू।

YuvaSahakar Team