Trending News

तमिलनाडु: TVK सरकार के पहले बजट में महिलाओं की गोल्ड कॉइन-सिल्क साड़ी योजना के लिए ₹812 करोड़ महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश E20 विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, Deepfake और AI तस्वीरें हटाने के आदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ काले दिन का एलान और हाई अलर्ट उत्तराखंड टीईटी के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, अब 9 अगस्त तक भरें फॉर्म जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी इलाकों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू तमिलनाडु: TVK सरकार के पहले बजट में महिलाओं की गोल्ड कॉइन-सिल्क साड़ी योजना के लिए ₹812 करोड़ महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश E20 विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, Deepfake और AI तस्वीरें हटाने के आदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ काले दिन का एलान और हाई अलर्ट उत्तराखंड टीईटी के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, अब 9 अगस्त तक भरें फॉर्म जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी इलाकों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

10 हजार किसान उत्पादक संगठनों को सरकार की वित्तीय सहायता, 65 लाख से अधिक किसान जुड़े

वर्तमान में 6,928 एफपीओ के पास बीज, 4,987 के पास कीटनाशक और 6,650 के पास उर्वरक लाइसेंस हैं

Government Forms 10,000 FPO


Published: 15:33pm, 05 Aug 2026

केंद्र सरकार “10,000 किसान उत्पादक संगठनों के गठन और संवर्धन” के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना लागू कर रही है। वर्ष 2020-21 से अब तक योजना के अंतर्गत 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन किया जा चुका है। इनसे 65 लाख से अधिक शेयरधारक जुड़े हैं, जिनमें अधिकांश छोटे और सीमांत किसान हैं।कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में लिखित उत्तर के माध्यम से यह जानकारी दी।

योजना के तहत प्रत्येक एफपीओ को शुरुआती तीन वर्षों के दौरान प्रबंधन और हैंडहोल्डिंग खर्च के लिए अधिकतम 18 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। पात्र एफपीओ को पूंजी आधार मजबूत करने के लिए 15 लाख रुपये तक का मैचिंग इक्विटी अनुदान मिलता है। इसके अतिरिक्त दो करोड़ रुपये तक के परियोजना ऋण पर क्रेडिट गारंटी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

अब तक एफपीओ को प्रबंधन लागत के रूप में 827.81 करोड़ रुपये और मैचिंग इक्विटी अनुदान के रूप में 631.98 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वर्ष 2024-25 के वित्तीय विवरण के अनुसार 6,964 एफपीओ का कारोबार 50 लाख रुपये तक, 862 का कारोबार 50 लाख से एक करोड़ रुपये और 1,135 एफपीओ का कारोबार एक करोड़ रुपये से अधिक रहा।

वर्तमान में 6,928 एफपीओ के पास बीज, 4,987 के पास कीटनाशक और 6,650 के पास उर्वरक लाइसेंस हैं। कुल 5,765 एफपीओ अपनी प्रसंस्करण इकाइयां संचालित कर रहे हैं, जबकि 3,083 ने ऋण गारंटी सुविधा का लाभ लिया है।

Jitendra