Trending News

तमिलनाडु: TVK सरकार के पहले बजट में महिलाओं की गोल्ड कॉइन-सिल्क साड़ी योजना के लिए ₹812 करोड़ महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश E20 विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, Deepfake और AI तस्वीरें हटाने के आदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ काले दिन का एलान और हाई अलर्ट उत्तराखंड टीईटी के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, अब 9 अगस्त तक भरें फॉर्म जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी इलाकों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू तमिलनाडु: TVK सरकार के पहले बजट में महिलाओं की गोल्ड कॉइन-सिल्क साड़ी योजना के लिए ₹812 करोड़ महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश E20 विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, Deepfake और AI तस्वीरें हटाने के आदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ काले दिन का एलान और हाई अलर्ट उत्तराखंड टीईटी के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, अब 9 अगस्त तक भरें फॉर्म जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी इलाकों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी ने जूनियर और सब जूनियर महिला हॉकी खिताब जीते

मेजबान मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी ने चौथी महिला हॉकी इंडिया एकेडमी चैंपियनशिप 2026 -जोन ए व बी में ग्वालियर में सोमवार को जूनियर और सब जूनियर वर्ग के खिताब जीत लिए। मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी ने महिला जूनियर और सब जूनियर दोनों वर्ग के फाइनल में प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी, सोनीपत को हरा कर दोहरा खिताब जीता।

Published: 17:04pm, 04 Aug 2026

मेजबान मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी ने चौथी महिला हॉकी इंडिया एकेडमी चैंपियनशिप 2026 -जोन ए व बी में ग्वालियर में सोमवार को जूनियर और सब जूनियर वर्ग के खिताब जीत लिए। मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी ने महिला जूनियर और सब जूनियर दोनों वर्ग के फाइनल में प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी, सोनीपत को हरा कर दोहरा खिताब जीता।

मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी ने जूनियर महिला फाइनल में 0-2से पिछड़ने के बाद आखिरी दो क्वॉर्टर में गजब की वापसी करते हुए प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी को 3-2 से हरा कर खिताब जीता। ऋतिका (छठे मिनट) और मनजिंदर (35 वें मिनट) के एक एक गोल से प्रीतम सिवाच हॉकी अकेडमी ने फाइनल में आक्रामक अंदाज में आगाज कर 2-0 की बढ़त ले ली। तनवी (41 वें मिनट), भारत के लिए खेल चुकी नौशीन नाज (52 वें मिनट) और कनक पाल (54वें मिनट) के एक एक एक गोल से मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी ने 3-2 से जीत के  साथ खिताब जीत लिया।

शिखा, पुनीता और श्वेता कुमारी के शूटआउट में एक एक गोल और अपनी गोलरक्षक मुस्कान की मुस्तैदी की बदौलत भाई बेहलो हॉकी एकेडमी, भग्ता ने राजा करण हॉकी एकेडमी को तीसरे स्थान के लिए मैच में निर्धारित समय में गोलरहित बराबरी के बाद 3-1 से हरा कर जूनियर महिला हॉकी का कांसा जीता।

मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी ने सब जूनियर महिला फाइनल में दो बार पिछड़ने के बाद दो दो की बराबरी पाने के बाद  शूटआउट में अपनी गोलरक्षक परिधि मेवाड़ के मुस्तैदी से किए बचावों की बदौलत प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी, सोनीपत  को 3-1 से हरा कर खिताब जीता। कप्तान दिया (छठे मिनट) ने गोल कर प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी, सोनीपत का फाइनल में खाता खोला लेकिन गीताश्री नामी ने तीन मिनट बाद गोल कर मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी को एक एक की बराबरी दिला दी। गुंजन ने 44वें मिनट में गोल कर फिर प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी, सोनीपत को 2-1 से आगे कर दिया। जागृति यादव ने खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले गोल कर मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी को दो दो की बराबरी दिला दी और निर्धारित समय तक स्कोर दो दो रहने पर फाइनल शूटआउट में खिंच गया। शूटआउट में मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी के लिए भविका, सरोज मनासी और गीताश्री ने एक एक गोल किया।

इससे पहले राजा करण हॉकी एकेडमी ने चीमा हॉकी एकेडमी को सब जूनियर महिला वर्ग में तीसरे स्थान के रोमांचक मुकाबले में 4-3से हरा कर कांसा जीता। राजा करण एकेडमी के लिए तनवी (23 वें 26 वें मिनट) ने दो तथा रिया और दीक्षा (33 वें मिनट) ने एक एक गोल किया। हरप्रीत कौर (12 वें, 19 वें व 39वें मिनट) की हैट्रिक भी चीमा हॉकी को हार से नहीं बचा पाई।

YuvaSahakar Team