Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

CLAT 2027 Registration: आज से शुरू हुए आवेदन, 31 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म

CLAT के माध्यम से देश के 24 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) और 60 से अधिक लॉ संस्थानों में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा

Published: 13:36pm, 03 Aug 2026

देशभर के लॉ अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (CNLUs) ने CLAT 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 3 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि CLAT 2027 का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।

CLAT के माध्यम से देश के 24 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) और 60 से अधिक लॉ संस्थानों में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

UG और PG के लिए क्या है पात्रता?

स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य, ओबीसी और एनआरआई वर्ग के उम्मीदवारों के पास एलएलबी (LLB) में कम से कम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। एलएलबी के अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे छात्र भी CLAT 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर CLAT 2027 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा कर आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखना चाहिए।

आवेदन के लिए कौन–से दस्तावेज जरूरी हैं?

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर और यदि लागू हो तो श्रेणी प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।

कब होगी CLAT 2027 परीक्षा?

CLAT 2027 परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर बढ़ते ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

YuvaSahakar Desk