Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया रद्द की दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 'लक्ष्मी योजना' की पहली किस्त जारी की सीएम योगी 'अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का आज शुभारंभ करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया रद्द की दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 'लक्ष्मी योजना' की पहली किस्त जारी की सीएम योगी 'अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का आज शुभारंभ करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

JKSSB में ड्राफ्ट्समैन और वर्क्स सुपरवाइजर के 357 पदों पर भर्ती

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड यानी JKSSB ने लोक निर्माण विभाग में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर के कुल 357 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Apply for JKSSB Recruitment 2026 by August 30


Published: 12:09pm, 03 Aug 2026

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड यानी JKSSB ने लोक निर्माण विभाग में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर के कुल 357 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और पात्र उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों में ड्राफ्ट्समैन के 97 और वर्क्स सुपरवाइजर के 260 पद शामिल हैं। ड्राफ्ट्समैन पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय ड्राफ्ट्समैन प्रशिक्षण कोर्स का प्रमाणपत्र या डिप्लोमा होना चाहिए। वर्क्स सुपरवाइजर पद के लिए 10वीं पास होने के साथ बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन या कारपेंट्री ट्रेड में मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र जरूरी है।

ड्राफ्ट्समैन पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं वर्क्स सुपरवाइजर के लिए 15,900 से 50,400 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है।

सामान्य, ओबीसी, एएलसी-आईबी और आरबीए वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है।उम्मीदवारों का चयन बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का प्रश्नपत्र अंग्रेजी में होगा और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान आवेदन पत्र, डोमिसाइल प्रमाणपत्र, शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र, फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट आकार की तस्वीरें प्रस्तुत करनी होंगी।

Jitendra