Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

IIT गांधीनगर और IAIRO के बीच समझौता, AI रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा बढ़ावा

IIT गांधीनगर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए इंडियन AI रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (IAIRO) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं

IITGN–IAIRO Partnership to Boost AI Skill Development and Joint Research


Published: 12:14pm, 31 Jul 2026

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गांधीनगर (IIT गांधीनगर) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए इंडियन AI रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (IAIRO) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता 30 जुलाई को किया गया।

इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करेंगे। इसके साथ ही पीएचडी विद्यार्थियों को दोनों संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा संयुक्त रूप से मार्गदर्शन और को-सुपरविजन प्रदान किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक शोध का अनुभव भी मिलेगा।

IIT गांधीनगर और IAIRO राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मिलने वाले रिसर्च ग्रांट के लिए संयुक्त प्रस्ताव तैयार करेंगे। दोनों संस्थान AI से संबंधित शॉर्ट-टर्म कोर्स, सर्टिफिकेट प्रोग्राम, सेमिनार, कार्यशालाएं और सम्मेलन भी आयोजित करेंगे।

समझौते के अंतर्गत IIT गांधीनगर के शोधकर्ता IAIRO के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। वहीं, IAIRO के विशेषज्ञ IIT गांधीनगर में शिक्षण, शोध और तकनीकी परियोजनाओं में सहयोग करेंगे। इस साझेदारी से AI के क्षेत्र में उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय मजबूत होने के साथ विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Jitendra