Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

ISRO में साइंटिस्ट/इंजीनियर के 92 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक करें आवेदन, GATE स्कोर से होगा चयन

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 92 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

Published: 15:20pm, 28 Jul 2026

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) के माध्यम से की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

92 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 92 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स के 34, मैकेनिकल के 26, कंप्यूटर साइंस के 13, सिविल के 10, इलेक्ट्रिकल के 4, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग के 2, आर्किटेक्चर के 2 और फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) के लिए सिविल का 1 पद शामिल है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, श्रीहरिकोटा, तिरुवनंतपुरम और महेंद्रगिरि सहित इसरो के विभिन्न केंद्रों में की जा सकती है।

योग्यता और GATE स्कोर जरूरी

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा में बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के कम से कम 65 प्रतिशत अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.84 सीजीपीए होना चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में GATE 2025 या GATE 2026 का वैध स्कोर भी आवश्यक होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए EC, मैकेनिकल के लिए ME, कंप्यूटर साइंस के लिए CS, सिविल के लिए CE, इलेक्ट्रिकल के लिए EE और आर्किटेक्चर के लिए AR पेपर मान्य होंगे।

चयन प्रक्रिया और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को पहले GATE स्कोर के आधार पर 1:7 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद व्यक्तिगत इंटरव्यू होगा। अंतिम मेरिट सूची में GATE स्कोर और इंटरव्यू दोनों को 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। 17 अगस्त 2026 के अनुसार सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि OBC, SC/ST और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये प्रति माह का शुरुआती बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता, चिकित्सा सुविधा, समूह बीमा, एलटीसी, सीमित आवास सुविधा और नई पेंशन योजना/यूनिफाइड पेंशन स्कीम का लाभ भी दिया जाएगा। इसरो में वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए मेरिट प्रमोशन स्कीम लागू है, जिसके तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को समय-समय पर पदोन्नति का अवसर मिलता है।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से भारकोष (Bharatkosh) पोर्टल पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और GATE स्कोरकार्ड अपलोड करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk