Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

बीबीएयू में पीएचडी प्रवेश 2026-27: 27 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, 344 सीटों पर मिलेगा दाखिला

अभ्यर्थी 12 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

Published: 10:00am, 25 Jul 2026

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी। कुलपति आचार्य राज कुमार मित्तल ने प्रवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय इस बार 33 विषयों में कुल 344 पीएचडी सीटों पर प्रवेश देगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

एडमिशन कमेटी के चेयरपर्सन प्रो. अमित कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ परिसर में 318 और अमेठी स्थित सेटेलाइट सेंटर में करीब 26 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1,000 रुपये तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थी 12 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 18 अगस्त तक 1,500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय के अनुसार इंजीनियरिंग, फार्मेसी समेत कुछ पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा, जबकि शेष विषयों में यूजीसी-नेट/जेआरएफ मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता और अन्य दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत गाइडलाइन जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

YuvaSahakar Desk