Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

इंडियन आर्मी B.Sc नर्सिंग में महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू

NEET-UG 2026 के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026 Apply by July 31


Published: 11:16am, 24 Jul 2026

भारतीय सेना में करियर बनाने की इच्छुक महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है। आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज (AFMS) ने चार वर्षीय B.Sc नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन पत्र भर सकती हैं।

इस कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा में शामिल होना और निर्धारित योग्यता प्राप्त करना जरूरी है। उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में उत्तीर्ण की हो।

आवेदन करने वाली उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2001 से 30 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए। इस प्रवेश प्रक्रिया में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य नियमों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। NEET-UG 2026 के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, जनरल इंटेलिजेंस और जनरल इंग्लिश टेस्ट, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, व्यक्तिगत इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण आयोजित किया जाएगा।

सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को AFMS संस्थानों में B.Sc नर्सिंग कोर्स में प्रवेश मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद चयनित उम्मीदवारों को सेना की मेडिकल नर्सिंग सेवाओं में योगदान देने का अवसर मिल सकता है।

Jitendra