Trending News

विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल

करण की हैट्रिक से भारत की सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने पाक को 7-4 से दी शिकस्त

करण गौतम की हैट्रिक और राहुल यादव, प्रहलाद राजभर, कप्तान केतन कुशवाहा और रोमित पाल के एक एक गोल से भारतीय सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एफआईएच यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप में मस्कट में इलीट पूल मैच में 7-4 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

Published: 18:23pm, 23 Jul 2026

करण गौतम (तीसरे, नौवें, 19वें मिनट) की हैट्रिक और राहुल यादव (तीसरे मिनट), प्रहलाद राजभर (दसवें मिनट), कप्तान केतन कुशवाहा (11 वें मिनट) और रोमित पाल (11 वें मिनट) के एक एक गोल से भारतीय सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एफआईएच यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप में मस्कट में इलीट पूल मैच में 7-4 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। पाकिस्तान की ओर से उस्मान मुहम्मद (दसवें और 16 वें मिनट) ने दो तथा असलम मुहम्मद फरहान (छठे मिनट) और अदील (आठवें मिनट) ने एक एक गोल किया।

केतन के चार गोल से भारत ओमान से 14-0 से जीता

भारत ने इससे पहले दिन में एक अन्य मैच में कप्तान केतन कुशवाहा (छठे,11 वें, 15 वें और 20 वें मिनट) के हैट्रिक सहित चार तथा आशीष तानी पूर्ति (पहले, 16 वें, 19 वें मिनट) की हैट्रिक, राहु़ल यादव (दूसरे व 12 वें मिनट) के दो तथा  शाहरुख अली (तीसरे व 13 वें मिनट) के दो दो तथा प्रहलाद राजभर (9 वें मिनट), करण गौतम (15 वें मिनट) व रोमित पाल (18 वें मिनट) के एक गोल से भारत सब जोनियर पुरुष टीम ने मेजबान ओमान पर 14-0 से जीत दर्ज की।

नौशीन के दो गोल से भारतीय सब जूनियर महिला टीम ने चीन को ड्रॉ पर रोका

चीन ने भारतीय सब जूनियर महिला हॉकी टीम को दो दो की बराबरी पर रोका। चेन जी ने चौथे मिनट में गोल कर चीन सब जूनियर महिला हॉकी टीम का खाता खोला। नौशीन नाज (16वें व 17वें मिनट) ने दो गोल से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने 2-1 की बढ़त ली लेकिन जियाशिन गुओ (19 वें मिनट) ने मैच के आखिर में गोल चीन की जूनियर महिला हॉकी टीम को दो दो की बराबरी दिला दी।

YuvaSahakar Team