Trending News

विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल

रोहित ने 4 विकेट चटका भारत अंडर 19 को श्रीलंका से दूसरा यूथ टेस्ट और सीरीज जिताई

लेग स्पिनर रोहित यादव के चटकाए चार विकेट की बदौलत भारत अंडर 19 टीम ने श्रीलंका अंडर 19 टीम को दूसरे यूथ क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे व अंतिम दिन बृहस्पतिवार को निचले क्रम के बल्लेबाजों के संघर्ष के बावजूद उसकी दूसरी पारी में मात्र 260 रन पर समेट उसे 211 रन से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली। भारत अंडर 19 टीम ने अपनी पहली पारी में 411 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका अंडर 19 की पहली पारी 148 रन पर सिमट गई।

Published: 16:07pm, 23 Jul 2026

लेग स्पिनर रोहित यादव के चटकाए चार विकेट की बदौलत भारत अंडर 19 टीम ने श्रीलंका अंडर 19 टीम को दूसरे यूथ क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे व अंतिम दिन बृहस्पतिवार को निचले क्रम के बल्लेबाजों के संघर्ष के बावजूद उसकी दूसरी पारी में मात्र 260 रन पर समेट उसे 211 रन से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली। भारत अंडर 19 टीम ने अपनी पहली पारी में 411 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका अंडर 19 की पहली पारी 148 रन पर सिमट गई।

भारत अंडर 19 ने पहली पारी में 263 रन की विशाल बढ़त लेने के बाद अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 208 रन बनाकर घोषित कर दी। श्रीलंका अंडर 19 को जीत के लिए दूसरी पारी में 472 रन का विशाल लक्ष्य दिया। श्रीलंका अंडर 19 ने चौथे व आखिरी दिन अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 155 रन से आगे शुरू की और बाकी के छह विकेट 105 रन और जोड़ खो दिए।

भारत अंडर 19 को चौथे व आखिरी दिन दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए श्रीलंका अंडर 19 टीम के बाकी छह विकेट चटकाने थे। विमत दिनसारा और कविजा गमगे ने पांचवें विकेट के लिए 40 रन जोड़े। तभी भारत अंडर 19 के  प्रणव राघवेंद्र ने श्रीलंका अंडर 19  कप्तान विमत  दिनसारा (64) को बदलू फील्डर कृष्णा के हाथों कैच करा उनकी व गमगे की 40 रन की पांचवें विकेट की भागीदारी को तोड़ उसका स्कोर पांच विकेट पर 164 कर दिया। भारत को श्रीलंका अंडर 19 के आखिरी पांच विकेट लेने के लिए पसीना बहाना पड़ा।

लेग स्पिनर राहुल यादव ने इसके बाद गमगे (36 रन, 152) सहित श्रीलंका अंडर 19 के चार विकेट चटका उसकी दूसरी पारी 260 रन पर समेट कर भारत अंडर 19 को  बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। राहुल यादव ने अपने आठवें ओवर में पहले दुलनित  सिगारा (15 रन, 18 गेंद, तीन चौके) को बदलू खिलाड़ी केडीबी पटेल के हाथों कैच करा श्रीलंका अंडर 19  का स्कोर छह विकेट पर 194 कर दिया और इसी स्कोर पर जेसन फर्नांडो (0) को बोल्ड किया। कविजा गमगे को एलबीडब्ल्यू और गिमहन मेंडिस (0) को राघवेंद्र के हाथों कैच करा श्रीलंका अंडर 19 का स्कोर नौ विकेट पर 242 रन उसे हार की ओर धकेल दिया। ऑफ स्पिनर हेम चूड़ासन ने सेतमिका सेनाविरत्ने (42 रन, 49गेंद, एक छक्का, छह चौके) को बड़े स्ट्रोक के लिए ललचा कर पटेल के हाथों कैच करा श्रीलंका अंडर 19 की दूसरी पारी 260 पर समेट कर भारत अंडर 19 को पहला यूथ टेस्ट आसानी से जिताया।

YuvaSahakar Team