Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर निकाली भर्ती

आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है

Published: 13:22pm, 22 Jul 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा एवं महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन(OTR) ऑनलाइन आवेदन प्रणाली को अनिवार्य किया है। OTR व्यवस्था लागू होने के बाद आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि भी घोषित कर दी है।

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या-02/2026 के अनुसार अभ्यर्थी 21 जुलाई 2026 से OTR और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 23 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा। आयोग ने भर्ती परीक्षा 24 सितंबर 2026 को प्रस्तावित की है।

भर्ती से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, वेतनमान, परीक्षा योजना और रिक्तियों का विस्तृत विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को पात्रता संबंधी कोई अलग से परामर्श नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध सभी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने हिंदी और अंग्रेजी में यूजर मैनुअल तथा ट्यूटोरियल वीडियो भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं।

प्राचार्य पद के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए समय रहते OTR पंजीकरण पूरा करना और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करना आवश्यक है, क्योंकि OTR आधारित आवेदन के बिना भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ जा सकेगा।

YuvaSahakar Desk