Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

ISRO में बिना परीक्षा 462 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 25 जुलाई को होगा वॉक-इन चयन

चयनित उम्मीदवारों को वर्ष 2026-27 के अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत ISRO के प्रमुख केंद्र विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा

Published: 11:17am, 22 Jul 2026

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 462 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों का चयन 25 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली वॉक-इन चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

462 पदों पर होगी भर्ती

जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 462 रिक्तियों में 273 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस और 189 पद टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए निर्धारित किए गए हैं। संबंधित पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

25 जुलाई को होगा वॉक-इन चयन

चयन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक तिरुवनंतपुरम स्थित VSSC पवेलियन, कार्तिका थिरुनल गवर्नमेंट वोकेशन एंड हायर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, मनाकौड  में आयोजित की जाएगी। आवेदन केवल चयन के दिन ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित स्थान पर समय से पहुंचकर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियां भी प्रस्तुत करनी होंगी।

ये दस्तावेज साथ ले जाना होगा

उम्मीदवारों को बी.ई./बी.टेक., बैचलर इन होटल मैनेजमेंट, नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की समेकित अंकतालिका और डिग्री/डिप्लोमा प्रमाणपत्र, जन्मतिथि के प्रमाण के लिए एसएसएलसी/एसएससी/एआईएसएसई/आईसीएसई प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) तथा एक पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार वैध जाति प्रमाणपत्र, नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र, आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र या दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। VSSC ने स्पष्ट किया है कि अधूरे दस्तावेज होने की स्थिति में उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

बिना परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक प्रदर्शन और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सभी आवश्यक प्रमाणपत्र सही और पूर्ण रूप से साथ लाने की सलाह दी गई है।

NATS पंजीकरण है अनिवार्य

वॉक-इन चयन प्रक्रिया में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। केवल NATS में पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को वर्ष 2026-27 के अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत ISRO के प्रमुख केंद्र विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार VSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

ISRO में 242 असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर आवेदन 27 जुलाई से

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 242 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी और अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 है। अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क 100 रुपये है। उम्मीदवार के पास 60% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 25,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। आवेदन ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

YuvaSahakar Desk