Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, चरणबद्ध जारी होंगे नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान पुलिस विभाग में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके। भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी

Massive UP Police Hiring Drive Announced; Recruitment to Be Conducted in Phases


Published: 15:01pm, 21 Jul 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस बड़े भर्ती अभियान से प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। राज्य सरकार का उद्देश्य पुलिस बल में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराकर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है।

भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग समय पर विस्तृत अधिसूचनाएं जारी की जाएंगी। प्रत्येक नोटिफिकेशन में पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन तिथि, परीक्षा पैटर्न तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली अधिसूचनाओं पर नजर रखें। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

Jitendra