Trending News

पेपर लीक पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, दोषियों के खिलाफ हुआ सख्त एक्शन सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद यूपीआई से जुड़े 55.49 करोड़ यूजर्स, वित्त वर्ष 2025-26 में ₹314.23 लाख करोड़ का लेनदेन सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा, HC का आदेश- इलाज के लिए डॉक्टर्स का पैनल बने असम में बाढ़ का कहर, 5 लोगों की मौत, 15 जिलों में 3.63 लाख लोग प्रभावित पेपर लीक पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, दोषियों के खिलाफ हुआ सख्त एक्शन सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद यूपीआई से जुड़े 55.49 करोड़ यूजर्स, वित्त वर्ष 2025-26 में ₹314.23 लाख करोड़ का लेनदेन सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा, HC का आदेश- इलाज के लिए डॉक्टर्स का पैनल बने असम में बाढ़ का कहर, 5 लोगों की मौत, 15 जिलों में 3.63 लाख लोग प्रभावित

रेलवे में 6,777 अपरेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा

Published: 12:16pm, 20 Jul 2026

भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अपरेंटिस के 6,777 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा। कुल 6,777 पदों में 2,686 पद अनारक्षित (यूआर), 1,832 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 688 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), 1,056 अनुसूचित जाति (एससी) और 515 अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) पदों के लिए 10+2 प्रणाली के तहत भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं दोनों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 19 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को रेलवे के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान के लिए पेमेंट गेटवे पर भेजा जाएगा। सफल भुगतान के बाद वे आवेदन की शेष प्रक्रिया पूरी कर अपना आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यदि भुगतान से संबंधित किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन डाउनलोड नहीं हो रहा हो तो अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध “Verify Payment” विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। ईबीसी श्रेणी के तहत शुल्क छूट का लाभ केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से कम है।

YuvaSahakar Desk