Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

सितंबर से बदल जाएगा IELTS परीक्षा का प्रारूप, पेपर-बेस्ड टेस्ट होंगे बंद

विदेश में पढ़ाई, नौकरी या इमिग्रेशन की तैयारी कर रहे भारतीय उम्मीदवारों के लिए IELTS परीक्षा से जुड़ा बड़ा बदलाव किया गया है।

Published: 11:11am, 17 Jul 2026

विदेश में पढ़ाई, नौकरी या इमिग्रेशन की तैयारी कर रहे भारतीय उम्मीदवारों के लिए IELTS परीक्षा से जुड़ा बड़ा बदलाव किया गया है। IELTS की सह-मालिक और भारत में परीक्षा की व्यवस्थापक संस्था IDP एजुकेशन ने घोषणा की है कि सितंबर 2026 से भारत में IELTS परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित प्रारूप में आयोजित की जाएगी। अगस्त 2026 के बाद पारंपरिक पेपर-बेस्ड IELTS टेस्ट उपलब्ध नहीं होगा।

पेपर पर परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 25 जुलाई, 6 अगस्त और 22 अगस्त 2026 को अंतिम पेपर-बेस्ड टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित विकल्पों में से चुनाव करना होगा।

कंप्यूटर-बेस्ड IELTS में परीक्षा का सिलेबस, सवालों का प्रारूप, कठिनाई का स्तर और स्कोरिंग सिस्टम पहले जैसा ही रहेगा। लिसनिंग, रीडिंग और राइटिंग सेक्शन कंप्यूटर पर पूरे किए जाएंगे, जबकि स्पीकिंग टेस्ट पहले की तरह प्रमाणित IELTS परीक्षक के साथ आमने-सामने होगा।

सितंबर से उम्मीदवारों को दो विकल्प मिलेंगे। पहले विकल्प ‘IELTS on Computer’ में लिसनिंग, रीडिंग और राइटिंग के उत्तर कंप्यूटर पर देने होंगे। दूसरे विकल्प ‘IELTS Writing on Paper’ में लिसनिंग और रीडिंग कंप्यूटर पर होंगे, लेकिन राइटिंग सेक्शन हाथ से कागज पर लिखा जा सकेगा। यह विकल्प भारत में सितंबर 2026 से उपलब्ध होगा।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में ऑन-स्क्रीन टाइमर, प्रश्नों के बीच आसान नेविगेशन, स्पष्ट ऑडियो के लिए हेडफोन और उत्तरों में तेजी से बदलाव जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा की ज्यादा तारीखें और अपेक्षाकृत जल्दी परिणाम मिलने की सुविधा भी होगी। IELTS स्कोर को दुनियाभर के हजारों शैक्षणिक संस्थान, नियोक्ता और इमिग्रेशन अथॉरिटी स्वीकार करते हैं।

Jitendra