Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PST की नई तारीख घोषित, अब 18 जुलाई को होगा टेस्ट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 10 जुलाई 2026 को भारी बारिश के कारण स्थगित किए गए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट की नई तारीख घोषित कर दी है।

HSSC Announces New Date for Postponed Constable Physical Test


Published: 10:57am, 17 Jul 2026

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत भारी बारिश के कारण स्थगित किए गए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) की नई तारीख घोषित कर दी है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि 10 जुलाई 2026 को आयोजित नहीं हो सका PST अब 18 जुलाई 2026 को कराया जाएगा।

आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी अफवाह या अपुष्ट सूचना पर भरोसा न करें। अभ्यर्थियों को केवल एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट और आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी सूचनाओं को ही प्रमाणिक मानने की सलाह दी गई है।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पुरुष भर्ती के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट 6 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 5 बजे शुरू होती थी। PST के दौरान उम्मीदवारों की दौड़ और अन्य शारीरिक दक्षता संबंधी गतिविधियों का परीक्षण किया गया।

फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति दी गई थी, जिन्होंने पहले आयोजित फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) सफलतापूर्वक पास किया था। हालांकि, 10 जुलाई को हरियाणा के कई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण उस दिन निर्धारित PST आयोजित नहीं किया जा सका। इसके बाद आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी थी।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के कुल 5,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती के तहत PMT और PST की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

लिखित परीक्षा की तारीख, प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक जानकारी एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें और परीक्षा के दिन आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर केंद्र पहुंचें।

Jitendra