Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

ICSI ने जारी किया CSEET जून 2026 का रिजल्ट, यहां देखें नतीजें

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। 1 जून से 4 जून 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

CSEET Result CS Executive


Published: 15:44pm, 15 Jul 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। 1 जून से 4 जून 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

CSEET परीक्षा कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में प्रवेश का पहला और अनिवार्य चरण है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी अब एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

ICSI के अनुसार, परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को चारों विषयों में अलग-अलग कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही, सभी विषयों को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अंक हासिल करना भी जरूरी है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, जिससे उम्मीदवारों को अनुमान आधारित प्रश्नों का उत्तर देने में नुकसान नहीं होता।

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट या मार्कशीट की कोई हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन उपलब्ध डिजिटल स्कोरकार्ड ही डाउनलोड करना होगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और पास या फेल का अंतिम परिणाम दर्ज होगा।

इस वर्ष गुनगुन ने पहला, सृष्टि ने दूसरा और छवि कमल मित्तल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

ऐसे डाउनलोड करें CSEET जून 2026 का रिजल्ट

स्टेप 1 आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
स्टेप 2 होमपेज पर “CSEET June 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ICSI ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना परिणाम डाउनलोड करें और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट भी वहीं से प्राप्त करें।

Jitendra