Trending News

पीएम नरेंद्र मोदी कल जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को दिखाएंगे हरी झंडी नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना भारत नई दिल्ली में 5वीं BIMSTEC राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक की मेजबानी करेगा हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए छह हफ्ते सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान पीएम नरेंद्र मोदी कल जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को दिखाएंगे हरी झंडी नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना भारत नई दिल्ली में 5वीं BIMSTEC राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक की मेजबानी करेगा हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए छह हफ्ते सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान

प्राइमरी से पीएचडी तक के छात्रों के लिए यहां मिल रही 10 बड़ी स्कॉलरशिप, इस समय तक कर सकते हैं आवेदन

स्कूल से लेकर कॉलेज और प्रोफेशनल कोर्स तक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए सरकारी और निजी संस्थाओं की कई स्कॉलरशिप योजनाएं उपलब्ध हैं। इन योजनाओं में कक्षा पहली से पीएचडी तक के छात्रों को सालाना 2,500 रुपये से 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। अधिकांश स्कॉलरशिप के आवेदन जुलाई से नवंबर के बीच किए जाते हैं।

Published: 08:00am, 16 Jul 2026

स्कूल से लेकर कॉलेज और प्रोफेशनल कोर्स तक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए सरकारी और निजी संस्थाओं की कई स्कॉलरशिप योजनाएं उपलब्ध हैं। इन योजनाओं में कक्षा पहली से पीएचडी तक के छात्रों को सालाना 2,500 रुपये से 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। अधिकांश स्कॉलरशिप के आवेदन जुलाई से नवंबर के बीच किए जाते हैं।

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। कला, विज्ञान, वाणिज्य, तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्स के छात्र 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षा पहली से पीएचडी तक के विद्यार्थियों को सालाना 2,500 से 75,000 रुपये तक मिल सकते हैं।

शिक्षा मंत्रालय की सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप में 12वीं के टॉप 20 प्रतिशत विद्यार्थियों को लाभ मिलता है। इसके लिए पारिवारिक आय 4.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। स्नातक स्तर पर 12,000 रुपये और स्नातकोत्तर स्तर पर 20,000 रुपये तक सहायता मिलती है। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर स्कॉलरशिप में 12वीं के टॉप 1 प्रतिशत विद्यार्थियों को मौका मिलता है। भौतिकी, रसायन, गणित और जीव विज्ञान जैसे विषयों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सालाना 80,000 रुपये तक सहायता पांच वर्षों के लिए दी जाती है।

तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं के लिए AICTE प्रगति स्कॉलरशिप है। AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रथम वर्ष की छात्रा और 8 लाख रुपये से कम पारिवारिक आय वाली उम्मीदवार को सालाना 50,000 रुपये मिलते हैं। आवेदन 31 अक्टूबर तक किया जा सकता है।

दिव्यांग छात्रों के लिए AICTE सक्षम स्कॉलरशिप में कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांगता और पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम होना जरूरी है। डिप्लोमा और डिग्री स्तर के तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्रों को सालाना 50,000 रुपये दिए जाते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है।

पूर्व सैनिकों, शहीदों और अर्धसैनिक बलों के आश्रित बच्चों के लिए प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना उपलब्ध है। इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, फार्मेसी और मैनेजमेंट सहित प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ने वाले छात्रों को सालाना 30,000 रुपये और छात्राओं को 36,000 रुपये मिलते हैं। आवेदन 31 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं।

Students Scholarship
Student Support

रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप में प्रथम वर्ष के स्नातक छात्रों के लिए 12वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और पारिवारिक आय 15 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। चयनित विद्यार्थियों को पूरे कोर्स के दौरान अधिकतम 2 लाख रुपये तक सहायता मिल सकती है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर है।

टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप कक्षा 11वीं, 12वीं, स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों के लिए है। उम्मीदवार के कम से कम 60 प्रतिशत अंक और पारिवारिक आय 4 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। छात्र को ट्यूशन फीस का 80 प्रतिशत या 10,000 से 50,000 रुपये तक सहायता मिल सकती है। आवेदन 15 नवंबर तक किया जा सकता है।

आर्थिक संकट का सामना कर रहे छात्रों के लिए HDFC बैंक परिवर्तन ECSS योजना है। कक्षा पहली से स्नातकोत्तर और डिप्लोमा तक के विद्यार्थियों को सालाना 15,000 से 75,000 रुपये तक दिए जाते हैं।

वहीं, छात्राओं के लिए कोटक कन्या स्कॉलरशिप में इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं। IIT, NIT और AIIMS जैसे संस्थानों में दाखिला लेने वाली छात्राओं के 12वीं में कम से कम 85 प्रतिशत अंक और पारिवारिक आय 6 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। चयनित छात्राओं को सालाना 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकती है।
अधिकतर स्कॉलरशिप के आवेदन जुलाई से नवंबर के बीच शुरू होते हैं। आवेदन से पहले आधार कार्ड, बैंक खाता, आय प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट, प्रवेश प्रमाण और जाति या दिव्यांगता प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

छात्र किसी भी वेबसाइट या संदेश पर भरोसा करने के बजाय संबंधित योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता, अंतिम तारीख और सहायता राशि जरूर जांचें। सही समय पर आवेदन करने से पढ़ाई का आर्थिक बोझ कम हो सकता है और योग्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सकता है।

Jitendra