Trending News

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से हो जाएगा लागू फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से हो जाएगा लागू फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026: 119 पदों पर आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक करें अप्लाई

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-6 में नियुक्ति दी जाएगी

Published: 11:42am, 15 Jul 2026

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 15 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-6 में नियुक्ति दी जाएगी। शुरुआती वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री धारक होना अनिवार्य है। आयु सीमा 20 से 33 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

रेलवे ने इस पद के लिए A-2 मेडिकल स्टैंडर्ड निर्धारित किया है। उम्मीदवार की आंखों की दृष्टि बिना चश्मे के 6/9 और 6/9 होनी चाहिए। जिन अभ्यर्थियों ने लेसिक सर्जरी कराई है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

इस भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए 50, ओबीसी के लिए 29, एससी के लिए 19, एसटी के लिए 12 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 9 पद निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये रखा गया है। हालांकि, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं महिला, एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। परीक्षा में शामिल होने पर इन अभ्यर्थियों को बैंक शुल्क काटकर पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा और रिफंड आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजा जाएगा।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। CBT में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। CBT में सफल उम्मीदवारों में से रिक्तियों के आठ गुना अभ्यर्थियों को CBAT के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची CBT के 70 प्रतिशत और CBAT के 30 प्रतिशत अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने वर्ष 2024, 2025 या 2026 के किसी RRB भर्ती अभियान के लिए पहले से अकाउंट बनाया है, वे उसी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं। आवेदन के समय इस बार पहले से खींची गई फोटो अपलोड नहीं करनी होगी। उम्मीदवारों को वेबकैम या मोबाइल के फ्रंट कैमरे से लाइव फोटो कैप्चर करनी होगी। साथ ही सफेद कागज पर काले पेन से किए गए रनिंग हैंडराइटिंग वाले हस्ताक्षर स्कैन कर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान 16 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post