Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

यूपी आईटीआई प्रवेश 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास छात्र कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई

ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा

Published: 16:50pm, 14 Jul 2026

स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) ने उत्तर प्रदेश आईटीआई प्रवेश 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो चुकी है। ऐसे में आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

कौन कर सकता है आवेदन

यूपी आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है। साथ ही, आवेदक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित (जनरल/ओबीसी) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये और आरक्षित वर्ग (एससी/एसटी) के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले scvtup.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए UP ITI Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करने के बाद निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk