Trending News

बांग्लादेश में बाढ़ से कम से कम 54 लोगों की मौत भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स का पहला महिला टेस्ट किया अपने नाम, इंग्लैंड को 270 रन से दी मात जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 सिंगल्स खिताब जीता तमिल गीतकार आर वैरामुथु 60 वें ज्ञानपीठ पुरुसकार से सम्मानित नीट-यूजी की एनटीए ने जारी की स्कैन ओएमआर सीट बांग्लादेश में बाढ़ से कम से कम 54 लोगों की मौत भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स का पहला महिला टेस्ट किया अपने नाम, इंग्लैंड को 270 रन से दी मात जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 सिंगल्स खिताब जीता तमिल गीतकार आर वैरामुथु 60 वें ज्ञानपीठ पुरुसकार से सम्मानित नीट-यूजी की एनटीए ने जारी की स्कैन ओएमआर सीट

हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग के लिए 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती, 25 जुलाई तक करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Published: 12:25pm, 14 Jul 2026

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों के 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति जॉब ट्रेनी आधार पर की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 60 पद, रेडियोग्राफर के 30 पद तथा वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन (एमएलटी ग्रेड-2) के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इससे पहले आयोग ने 28 फरवरी 2026 को विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत कुल 196 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इनमें ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (पोस्ट कोड-26008) के 176 पद, रेडियोग्राफर (पोस्ट कोड-26009) के 10 पद तथा वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन/एमएलटी ग्रेड-2 (पोस्ट कोड-26012) के 10 पद शामिल थे। इसके बाद 30 मार्च 2026 को जारी परिशिष्ट के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के 18 अतिरिक्त पद भी जोड़े गए थे।

अब जारी किए गए 105 अतिरिक्त पदों को पूर्व में जारी विज्ञापन और परिशिष्ट के साथ सम्मिलित किया जाएगा। इसी के मद्देनजर आयोग ने तीनों पोस्ट कोड के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 11 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक दोबारा खोल दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 28 फरवरी 2026 के मूल विज्ञापन अथवा 30 मार्च 2026 के परिशिष्ट के तहत पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

इच्छुक उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk