Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

AVNL में 1213 पदों पर बंपर भर्ती, जूनियर टेक्नीशियन के 1005 पद

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने वर्ष 2026 के लिए 1,213 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें 1,005 पद जूनियर टेक्नीशियन और 208 पद कार्यकारी श्रेणी के हैं।

Published: 11:47am, 14 Jul 2026

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने वर्ष 2026 के लिए 1,213 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें जूनियर टेक्नीशियन से लेकर जूनियर मैनेजर, सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, सलाहकार और अतिरिक्त महाप्रबंधक स्तर तक के पद शामिल हैं। पात्र उम्मीदवार 11 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक AVNL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल रिक्तियों में 1,005 पद जूनियर टेक्नीशियन के लिए हैं। इनमें फिटर के सर्वाधिक 400 पद, मशीनिस्ट के 216 पद, इलेक्ट्रीशियन के 84 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 69 पद, वेल्डर के 55 पद और गुणवत्ता आश्वासन सहायक के 44 पद शामिल हैं। इसके अलावा फाउंड्रीमैन, पेंटर, इलेक्ट्रोप्लेटर, रिगर और अन्य तकनीकी ट्रेडों में भी नियुक्तियां की जाएंगी।

कार्यकारी श्रेणी में कुल 208 पद हैं। इनमें जूनियर मैनेजर मैकेनिकल के 92, इलेक्ट्रॉनिक्स के 30, इलेक्ट्रिकल के 18 और मानव संसाधन के आठ पद शामिल हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वित्त, जनसंपर्क, साइबर सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, मार्केटिंग और कंपनी सेक्रेटरी से जुड़े पद भी उपलब्ध हैं।

जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI के साथ NTC या NAC प्रमाणपत्र जरूरी है। प्रबंधकीय पदों के लिए संबंधित विषय में BE, BTech, स्नातक या स्नातकोत्तर योग्यता मांगी गई है। अलग-अलग पदों के लिए अनुभव और अन्य शर्तें अलग निर्धारित की गई हैं।

जूनियर टेक्नीशियन और अधिकांश प्रबंधकीय पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। वरिष्ठ पदों और सलाहकारों के लिए आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, दिव्यांग, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अवाडी, जबलपुर, मेडक, अंबरनाथ सहित AVNL की विभिन्न इकाइयों में निश्चित अवधि के आधार पर की जाएगी।

Jitendra