Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

छोटे कारोबारियों को मिलेगा 10 किलो का हल्का LPG सिलेंडर

सरकारी तेल विपणन कंपनियां 10 किलोग्राम के हल्के कंपोजिट LPG सिलेंडर को छोटे कारोबारियों और कमर्शियल ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं।

Published: 15:15pm, 13 Jul 2026

देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियां जल्द ही 10 किलोग्राम के हल्के कंपोजिट LPG सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। फिलहाल ये सिलेंडर सीमित स्तर पर घरेलू उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन अब छोटे कारोबारियों और अन्य कमर्शियल ग्राहकों को भी इसके दायरे में लाने पर विचार किया जा रहा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ये सिलेंडर गैस एजेंसियों और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर कमर्शियल LPG दरों पर उपलब्ध हो सकते हैं।

इस योजना से उन उपभोक्ताओं को सबसे अधिक लाभ होगा, जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है। इनमें प्रवासी मजदूर, किराए के मकानों में रहने वाले लोग, छात्र, रेहड़ी-पटरी वाले, छोटे कैफे, फूड कियोस्क और छोटे भोजनालय संचालक शामिल हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर भारी और कम सुविधाजनक होता है। फिलहाल HPCL का ‘HP Gas Ojas’, IndianOil का ‘Indane Xtralight’ और BPCL का ‘ Bharatgas Lite’ घरेलू ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

10 किलो का कंपोजिट LPG सिलेंडर आधुनिक तीन-परत तकनीक से तैयार किया जाता है। यह पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत हल्का होता है। कम वजन के कारण इसे उठाना, ले जाना और ऊपरी मंजिलों तक पहुंचाना आसान है।

इसका बाहरी हिस्सा पारदर्शी होता है, जिससे ग्राहक सिलेंडर में बची गैस का स्तर आसानी से देख सकते हैं। इससे समय पर रीफिल कराने की योजना बनाने में भी मदद मिलती है।

Jitendra