Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

विश्व कप फुटबॉल का दूसरा सेमीफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच

विंगर जूलियन अल्वारेज और बदलू खिलाड़ी लाउटरो मार्टिनेज के अतिरिक्त समय में दागे एक-एक गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने जुझारू स्विटजरलैंड पर निर्धारित समय तक एक-एक की बराबरी के बाद फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के क्वॉर्टर फाइनल में 3-1 से जीत की। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला इंग्लैंड से होगा जिसने क्वार्टर फाइनल में नार्वे को हराया।

विंगर जूलियन अल्वारेज और बदलू खिलाड़ी लाउटरो मार्टिनेज के अतिरिक्त समय में दागे एक-एक गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने जुझारू स्विटजरलैंड पर निर्धारित समय तक एक-एक की बराबरी के बाद फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के क्वॉर्टर फाइनल में 3-1 से जीत की। अर्जेंटीना का यह क्वॉर्टर फाइनल उसका पहला ऐसा मैच था जिसमें उसके स्टार स्ट्राइकर कप्तान लियोनल मैसी ने गोल किया और टीम मैच जीतने में कामयाब रही। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला इंग्लैंड से होगा जिसने क्वार्टर फाइनल में नार्वे को हराया।

कप्तान लियोनल मैसी के कॉर्नर पर अनुभवी मिडफील्डर अलेक्सिज मैकएलिस्टर ने सिर से पहले हाफ में दागे गोल से अर्जेंटीना ने खाता खोला। स्ट्राइकर डैन नडायो ने दूसरे हाफ में बाएं से दौड़ते हुए तेज फर्राटा लगा बॉक्स के ठीक से उपर से अचूक शॉट जमा स्विटजरलैंड को एक-एक की बराबरी दिला। 1978, 1986 और 2022 में तीन बार विश्व कप फुटबॉल खिताब जीतने वाली मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना अब दूसरे सेमीफाइनल में लॉस एंजेल्स स्टेडियम में 15 जुलाई को इंग्लैंड से भिड़ेगी। अर्जेंटीना के पूर्व फुटबॉल कप्तान एंटोनियो रैटिन का 11जुलाई को 89 बरस की उम्र में निधन हो गया। उनके सम्मान में टीम स्विटजरलैंड के खिलाफ काली पट्टी बांध कर क्वॉर्टर में खेलने उतरी।

स्ट्राइकर ब्रील एम्बोलो को रेफरी ने मैच के 72वें मिनट में अर्जेंटीना के बॉक्स के भीतर उसके मिडफील्डर लियोनल पारडेज के खिलाफ फाउल पर रेड कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर भेज दिया। इसके बाद स्विटजरलैंड को अतिरिक्त समय तक करीब  50 मिनट दस खिलाड़ियों से ही खेलना पड़ा। स्विटजरलैंड के हमलों के सूत्रधार एम्बोलो को मैदान को इससे पहले उनके फाउल पर रेफरी ने येलो कॉर्ड दिखाया और दूसरी बार उनके फाउल पर यह रेड कार्ड में तब्दील हो गया। एम्बोलो रोते हुए मैदान से बाहर निकले और यही शायद इस क्वॉर्टर फाइनल का निर्णायक मोड़ था। अर्जेंटीना की इस बेहद संघर्षपूर्ण जीत में उसके गोलरक्षक इमिलियानो मार्टिनेज की भी तारीफ करनी होगी, जिन्होंने स्विटजरलैंड के तेज तर्रार स्ट्राइकर ब्रील एम्बोलो के कम से कम दो तेज शॉट को बॉक्स के भीतर रोक कर अपनी टीम को गोल खाने से बचाया।

एम्बोलो की अगुआई में स्विटजरलैंड ने आक्रामक अंदाज में आगाज कर अर्जेंटीना के गोल पर हमले बोले। कप्तान लियोनल मैसी ने दूसरे कॉर्नर पर लहराता शॉट जमा गेंद बॉक्स के भीतर फेंका और स्विटजरलैंड के बॉक्स में उसके लंबे डिफेंडर रिकॉर्डो रॉड्रिग्ज और मैनुअल अकांजी को छका उछल कर सिर से गेंद को गेंद को गोलरक्षक ग्रेगर कोबल को छकाते हुए गोल में डाल कर अर्जेंटीना को मैच के दसवें मिनट में 1-0 से आगे कर दिया। स्विटजरलैंड के स्ट्राइकर ब्रील एम्बोलो इसके तुरंत बाद गेंद को लेकर बॉक्स में पहुंचे और उन्होंने डिफेंडर लिजाड्रो मार्टिनेज को छका तेज शॉट शॉट लगाया गोलरक्षक इमिलियानो मार्टिनेज अच्छा पूर्वानुमान लगा उन्हें गोल करने से रोक दिया। कप्तान लियोनल मैसी ने दूसरे हाफ के शुरू में पास साथी राइट बैक नाहुल मोलिना को दिया और वह गेंद को ले गोल की ओर दौड़े लेकिन हड़बड़ी वह गोल के उपर बाहर गेंद मार बैठे और अर्जेंटीना के पास आया अपनी बढ़त दुगनी करने का मौका फिसल गया।

डैन नडोए के शाट को पहले बैक लिजांड्रो मार्टिनेज ने रोका और फिर उनके एक और शॉट को गोलरक्षक इमिलियानो मार्टिनेज ने रोक कर स्विटजरलैंड को बराबरी पाने से रोका। डैन नडोए ने मैच के 67 में मिनट में बाएं से तेज फर्राटा लगा बॉक्स के भीतर पहुंचे तेज वॉली जमा इस बार गोलरक्षक इमिलियानो मार्टिनेज को छका गोल कर स्विटजरलैंड को एक -एक की बराबरी दिला दी। बदकिस्मती से पांच मिनट बाद ब्रील एम्बोलो के बॉक्स के भीतर अर्जेंटीना के डिफेंडर लिजांड्रो मार्टिनेज के खिलाफ फाउल पर रेड कार्ड दिखा बाहर भेजे जाने बाकी का मैच दस खिलाड़ियों से ही खेलने पर मजबूर होने से स्विटजरलैंड की हिम्मत ही टूट गई। ऐसे में स्विटजरलैंड ने हमले बोलने की बजाय अपनी पूरी ताकत अपने किले की चौकसी में लगा दी। निर्धारित समय की समाप्ति पर स्कोर एक एक रहने से मैच अतिरिक्त समय में खिंच गया।

कप्तान लियोनल मैसी के शॉट को स्विटजरलेंड के गोलरक्षक कोबल ने रोका। तभी गेंद को अतिरिक्त समय के 12वें मिनट में मैन ऑफ द’ मैच जूलियन अल्वारेज ने संभाल 18 गज की दूरी से  दनदनाता अचूक शॉट जमा गोल कर गोलरक्षक कोबल को छका गोल कर अर्जेंटीना को 2-1 से आगे कर दिया। बदलू खिलाड़ी तियागो अल्माडा के जवाबी हमले पर गेंद को रिबाउंड पर लाउटरो मार्टिनेज ने संभाला बॉक्स के उपर से स्विटजरलैंड के गोलरक्षक ग्रेगर कोबल को छका मैच के 121वें मिनट में गोल अर्जेंटीना को 3-1 से जिता कर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

हमें कुछ चीजों में सुधार करना है :स्कोलनी

अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कोलनी ने अपनी टीम के विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने पर कहा, ‘हकीकत यही है कि हमें स्विटजरलैंड पर जीत काफी पसीना बहाने के बाद मिली। हम मालूम था कि स्विटजरलेंड की टीम शारीरिक रूप खासे दमखम वाले खिलाड़ियों की टीम है। मेरा मानना है कि स्विटजरलैंड ने हमें खासी मुश्किल में डाला। कई मौकों पर इन मुश्किलों से बाहर नहीं निकल पाए। सच तो यह है कि किस्मत हमारी टीम के साथ थी क्योंकि मैच के आखिर में एम्बोलो के रूप में उनके एक खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया और वह इसके बाद दस खिलाड़ियों से ही खेली। इसके बाद हमारी टीम ने पूरी ताकत हमलों पर झोंक दी। हम  इस सच को मानना पड़ेगा कि हमें वाकई कुछ चीजों में सुधार करना है, पर जीतना हमेशा ही बेहतर होता है। बावजूद इसके हमारी टीम ने रविवार को जो पाया वह ऐतिहासिक है। बेशक हम और बेहतर खेल सकते थे लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचना भी ऐतिहासिक है।

खिताब बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे : अल्वारेज

मैन ऑफ द मैच अर्जंटीना के विंगर जूलियन अल्वारेज ने कहा, ‘मैं अपनी अर्जेंटीना टीम के विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने से बहुत खुश हूं। हमने आखिरी तक क्वॉर्टर फाइनल में कोशिश जारी रखी। हमारे पास अतिरिक्त खिलाड़ी, ज्यादा समय था लेकिन हमारे लिए मैच खासा मुश्किल हो चला था। बावजूद इसके हम जानते थे कि हम सभी यदि मिलकर  कर साथ डटे रहे तो बेशक हम गोल कर सकते हैं और ऐसा हुआ भी। बेशक हम निर्धारित समय में ही मैच जीतना चाहते थे, पर हम जानते थे कि यह आसान नहीं रहने वाला। विश्व कप में सभी मैच इसी तरह संघर्षपूर्ण रहे हैं। अब हमें खिताब बरकरार रखने से दो कदम दूर है और हम इसके लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।‘

इंग्लैंड ने नॉर्वे को क्वॉर्टर फाइनल में दी शिकस्त
नौजवान मिडफील्डर जूड बेलिंघम के पैरों की कलाकारी दिखा मौकों को भुनाने की बानगी दिखाते हुए दागे दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने पिछड़ने के बाद नॉर्वे पर अतिरिक्त समय में रविवार सुबह मियामी में 2-1 से जीत के साथ फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। इंग्लैंड सेमीफाइनल में 15 जुलाई को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से भिड़ेगा। 22 बरस के नौजवान मिडफील्डर आंद्रियाज शेलड्रुप ने पहले हाफ में बॉक्स के भीतर पहुंच बेहतरीन गोल कर नॉर्वे को बढ़त दिला इंग्लैंड को चौंका दिया। मैन ऑफ द मैच 23 बरस के जूड बेलिंघम ने लगातार दूसरे मैच में दो गोल कर अपने कप्तान हैरी केन के मौजूदा विश्व कप में इंग्लैंड के लिए अब छह गोल करने की बराबरी कर ली। इंग्लैंड की टीम 11वीं बार विश्व कप में अतिरिक्त समय खेली, वहीं नॉर्वे की टीम 1938 के बाद पहली बार अतिरिक्त समय में खेली।

नॉर्वे ने क्वॉर्टर फाइनल में शुरू के 25 मिनट इंग्लैंड की रणनीति को भांपने की कोशिश की।  22 बरस के नौजवान मिडफील्डर आंद्रियाज शेलड्रुप ने पहले हाईड्रेशन ब्रेक के बाद मैच के 30 वें मिनट में बॉक्स में पहुंच दनदनाता शॉट जमा कर इंग्लैंड के गोलरक्षक जॉडर्न पिकफर्ड को कोई मौका न दे गोल कर नॉर्वे का खाता खाता।  लेफ्ट विंगर एंथनी गॉर्डन के बाएं से फर्राटा लगा दिए बेहतरीन पास को संभाल मिडफील्डर जूड बेलिंघम ने पहला हाफ के इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में नॉर्वे के गोलरक्षक ओरन नेलैंड को छका गोल कर इंग्लैंड को एक एक की बराबरी  दिला। हाफ टाइम तक दोनों टीमें एक एक से बराबर रही निर्धारित समय तक भी स्कोर बराबर रहने पर फैसले के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।

जूड बेलिंघम ने अतिरिक्त समय के तीसरे मिनट में तेज शॉट जमाया और इसे नॉर्वे के गोलरक्षक नेलैंड ठीक से गेंद को रोक नहीं पाए और लौटती गेंद को फिर अपने कब्जे में ले जूड बेलिंघम ने मैच का अपना गोल कर इंग्लैंड को 2-1 से आगे कर दिया। इंग्लैंड ने अपनी इस बढ़त को बरकरार रख नॉर्वे से यह क्वॉटर फाइनल जीत लिया।नॉर्वे के कोच स्टेल सोलबाकेन ने मैच में बराबरी पाने की जुगत में अपने तरकश के सभी तीर चल दिए। सोलबाकेन ने अतिरिक्त समय के शुरू में जूझते अपने स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड की जगह अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ जॉर्गन र्स्टेंड लासन को उतारना भी उनके काम न आया। नॉर्वे 1938 और 1998 में अंतिम 16 में बाहर होने के बाद अपना पहला विश्व कप क्वॉर्टर फाइनल खेल रही थी।नॉर्वे के स्टार स्टाइकर अर्लिंग हालैंड के मैच के शुरू में हेडर पर गोलरक्षक जॉर्डन पिकफर्ड ने संभाल इंग्लैंड को पिछड़ने से बचाया। नॉर्वे केइलियट एंडरसन ने मैच के 60 वें मिनट में कॉर्नर पर गेंद को बॉक्स के भीतर उछाला और इस पर टारबर्न हीजेम ने गेंद को गोल दिला इस पर ‘वार रिव्यू’ पर विडियो रेफरी ने फैसला पलट कर इस गोल को अमान्य कर दिया। नॉर्वे के डिफेंडर क्रिस्टोफर एयर ने सिर से गेंद को गोल में डालने की कोशिश की लेकिन गोलस्तंभ को लगकर बाहर निकल गई। मैच के पूरे रोमांच पर पहुंचने पर इंग्लैंड के बदलू खिलाड़ी जेड स्पेंस ने नॉर्वे के गोलरक्षक नेलैंड को छका गोल करने की कोशिश की लेकिन गेंद करीब से बाहर निकल गई।

हमें बेहतर खेलने की जरूरत है: टचेल

इंग्लैंड के कोच टॉमस टचेल ने अपनी टीम की नॉर्वे पर संघर्षपर्ण जीत में कहा,‘ हमने खुद ही मैच अपने लिए बहुत मुश्किल बना दिया। नतीजा शानदार है हम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं लेकिन मैं टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। हम रविवार को खुशकिस्मत रहे। हम बेहतर खेलने की जरूरत है। हम और बेहतर होने की जरूरत है।`
जीवट और जज्बे ने हमें मुश्किल से निकाला : बेलिंघम
दो गोल कर इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे जूड बेलिंघम ने कहा,‘ हमारे जीवट और जज्बे ने हमें तब मुश्किल से निकाला जब स्थितियां हमारे पक्ष में नहीं थे। मुश्किल स्थितियों में हमने अपना सब कुछ झोंक दिया। यह जीत सभी के लिए है। हमारा पूरा देश जीता, हर कोई हमारे साथ है।‘

हमारे पास बेलिंघम जैसा पासा पलटने वाला खिलाड़ी: केन

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने कहा,‘ नॉर्वे के खिलाफ यह क्वॉर्टर फाइनल गेंद पर कब्जे और मौकों के लिहाज से बराबरी का रहा। जब आपके पास जूड बेलिंघम जैसा आज के मैच की तरह पासा पलटने वाला खिलाड़ी हो तो बड़ी बात होती है। हमारी टीम के जज्बे और बड़े दिल ने हमें यह जीत दिलाई।‘

YuvaSahakar Team