आक्रामक मिडफील्डर सलीमा टेटे आईची-नगोया (जापान) में 19 सितंबर से 4 अक्टूबरं तक होने वाले 20 वें एशियाई खेलों में भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की कप्तान होंगी। गोलरक्षक सविता की अगुआई में भारत की महिला हॉकी टीम ने 2022 के हांगजू एशियाई खेलों में कांसा जीता था। सलीमा टेटे की कप्तानी में भारत की महिला टीम ने पिछले महीने ही ऑकलैंड में एफआईएच महिला नेशंस कप हॉकी खिताब जीता था।
स्ट्राइकर नवनीत कौर, दीपिका सहरावत व ललरेमसियामी, मिडफील्डर कप्तान सलीमा टेटे, निकी प्रधान, नेहा, फुलबैक इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम व गोलरक्षक सविता व बिच्छू देवी खरीबम के रूप भारत की जापान में 2026 में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम में दस खिलाड़ी ऐसी हैं जो कि 2022 में हांगजू में हुए एशियाई खेलों में भारत की महिला टीम का हिस्सा थीं।
जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम हैः
गोलरक्षक : सविता व बिच्छू देवी खरीबम।
रक्षापंक्ति : इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, ललथांगलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास।
मध्यपंक्ति : निकी प्रधान, साक्षी राणा, सुनीलिता टोपो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग।
अग्रिम पंक्ति: ललरेमसियामी, ऋतुजा डडासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका सहरावत, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग।
चीफ कोच : शुएर्ड मराइन
हम चुनौती के लिए हैं तैयार: मराइन
भारतीय महिला हॉकी टीम के चीफ कोच शुएर्ड मराइन ने कहा,‘एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारत की महिला हॉकी टीम ने दिखाया कि वह रंग में हैं। मुझे भरोसा है की एशियाई खेलों के लिए चुनी गई महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों की चुनौती के लिए तैयार है। हमारी टीम जूनियर ,सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों की मिली जुली संतुलित टीम है। हमारी खिलाड़ी एक दूसरे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने को बेताब हैं।