Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

NAFED और NCDC को मिला 17वां लीडरशिप अवॉर्ड

NAFED की ओर से यह सम्मान उसके प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल (IAS) ने प्राप्त किया, वहीं NCDC की ओर से उप प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता ने यह पुरस्कार ग्रहण किया

Published: 13:14pm, 10 Jul 2026

राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को सहकारिता क्षेत्र, किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 17वें लीडरशिप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

कृषि नेतृत्व सम्मेलन के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने NAFED को 17वां कोऑपरेटिव लीडरशिप अवॉर्ड 2026, जबकि NCDC को 17वां इंस्टीट्यूशनल लीडरशिप अवॉर्ड 2026 प्रदान किया।

NAFED की ओर से यह सम्मान उसके प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल (IAS) ने प्राप्त किया। वहीं NCDC की ओर से उप प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

NAFED को कृषि विपणन को मजबूत बनाने, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने तथा देशभर में सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। संस्था वर्षों से केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

वहीं NCDC को भारत के सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने, किसानों को सशक्त करने और समावेशी कृषि एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने में उसके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। निगम की ओर से कहा गया कि यह पुरस्कार देशभर में सहकारिता आधारित विकास के माध्यम से ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को आगे बढ़ाने की उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इन दोनों संस्थाओं को मिला यह सम्मान सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण समृद्धि को नई गति देने की दिशा में उनके सतत प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना है।

YuvaSahakar Desk