Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

AI से साइबर सिक्योरिटी तक, CBSE छात्रों को देगा मुफ्त तकनीकी शिक्षा

CBSE ने स्पष्ट किया है कि सभी 19 ऑनलाइन कोर्स पूरी तरह मुफ्त हैं

Published: 11:53am, 10 Jul 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से बड़ी पहल की है। बोर्ड ने NIELIT डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) प्लेटफॉर्म पर कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 19 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्स के माध्यम से छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, पाइथन प्रोग्रामिंग, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों की पढ़ाई बिना किसी शुल्क के कर सकेंगे।

सीबीएसई का उद्देश्य छात्रों को स्कूल स्तर से ही डिजिटल और तकनीकी कौशल से लैस करना है, ताकि वे भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार हो सकें।

इन विषयों की होगी पढ़ाई

मुफ्त ऑनलाइन कोर्स में कई अत्याधुनिक विषय शामिल किए गए हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जेनरेटिव AI, डेटा साइंस, पाइथन प्रोग्रामिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, वेब डिजाइनिंग एवं पब्लिशिंग, कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स, सेमीकंडक्टर डिजाइन, VLSI डिजाइन फ्लो, चिप डिजाइन, 3D प्रिंटिंग, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग और AWS DevSecOps जैसे विषय प्रमुख हैं।

छात्रों को होंगे कई फायदे

इन कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को नई तकनीकों की शुरुआती समझ विकसित करने, प्रोग्रामिंग और डिजिटल स्किल्स को मजबूत करने तथा इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, AI, डेटा साइंस और आईटी सेक्टर में आगे की पढ़ाई और करियर के लिए मजबूत आधार तैयार करने का अवसर मिलेगा।

पूरी तरह निशुल्क

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सभी 19 ऑनलाइन कोर्स पूरी तरह मुफ्त हैं। छात्रों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। वे केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

अपनी सुविधा से होगी पढ़ाई

सभी कोर्स ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे छात्र घर बैठे अपनी सुविधा और समय के अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे। किसी निश्चित समय पर क्लास अटेंड करने की बाध्यता नहीं होगी।

कोर्स की अवधि

इन कोर्स की अवधि अलग-अलग है। कुछ कोर्स लगभग डेढ़ घंटे में पूरे किए जा सकते हैं, जबकि कुछ एडवांस कोर्स 20 घंटे या उससे अधिक समय के हैं। छात्र अपनी रुचि और उपलब्ध समय के अनुसार कोर्स का चयन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक छात्र NIELIT डिजिटल यूनिवर्सिटी य (NDU) के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद अपनी पसंद का कोर्स चुनकर तुरंत ऑनलाइन अध्ययन शुरू किया जा सकता है।

YuvaSahakar Desk