Trending News

रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को 2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल मिला सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई ,दिल्ली में अब रामलीला ग्राउंड, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान ही प्रोटेस्ट के लिए तय CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को 2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल मिला सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई ,दिल्ली में अब रामलीला ग्राउंड, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान ही प्रोटेस्ट के लिए तय CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

नीट पेपर लीक केस में दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में आरोपी पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है।

Published: 11:01am, 09 Jul 2026

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में दो आरोपियों पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को आगे भी न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया।

इस मामले में 12 मई को एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निवारण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि 3 मई को हुई नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था, जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई और 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई गई।

केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। नीट पेपर लीक मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप है कि मनीषा वाघमारे ने धनंजय लोखंडे को प्रश्नपत्र दिए और बाद में लोखंडे ने शुभम खैरनार को पेपर उपलब्ध कराए। इससे पहले कोर्ट ने पांच आरोपियों को सीबीआई हिरासत में भेजा था।

Jitendra